in

भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में आक्रोश, नगर निगम पर कांग्रेस होगी काबिज : महेश्वर चौहान

भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में आक्रोश, नगर निगम पर कांग्रेस होगी काबिज : महेश्वर चौहान

भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में आक्रोश, नगर निगम पर कांग्रेस होगी काबिज : महेश्वर चौहान

TROWS

प्रदेश सरकार के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेश्वर चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज समाज का हर वर्ग निराश और सरकार द्वारा प्रताड़ित है। पिछले साढ़े चार वर्षों से सरकार की कारगुजारियों से आम-जनमानस हताश है।

प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के विकास को गति देने में हर मोर्चे पर विफल  रही है। हिमाचल सरकार धरने और प्रदर्शनों की सरकार बनकर रह गई है।

आज प्रदेश का हर वर्ग आंदोलित व आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को इतिहास में जब भी याद किया जाएगा तो मौज-मस्ती, फिजूलखर्ची और कर्ज़ लेने वाली सरकार के रूप में याद किया जाएगा।

Doon valley school

आज प्रदेश का शिक्षित युवा बेरोजगारी से कहरा रहा है और सरकार अपने मंत्रियों और अफसरों को लग्जरीज गाड़ियां और तमाम सुख-सुविधाएं जुटाने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस उदासीनता और निकम्मेपन से प्रदेश की राजधानी शिमला भी अछूती नहीं है। साढ़े चार वर्षों में स्मार्ट सिटी के तहत शुरू हुए कार्य  कछुआ चाल से चल रहे हैं और इनमें धांधलियों की खबरें अब आम बात हो गई है।

JPERC 2025

अभी तक सरकार प्रदेश की राजधानी में  लोगों की चीर-परिचित मांग वन टाइम सैटलमैंट पोलिसी के तहत आने वाले हजारों लोगों को राहत देने में विफल रही है।

शिमला शहर का आम-जनमानस भारी-भरकम पानी के बिलों से परेशान हो चुका है परंतु सरकार और नगर निगम, शिमला, जल प्रबंधन निगम की मनमानी और लूट के आगे बेबस दिख रही है और मौन धारण किए हुए हैं।

इसी तरह शिमला शहर में ट्रैफिक/ पार्किंग, आवारा कुत्तों व बंदरों के आतंक जैसी बहुत सी समस्याओं से लोगों को हर रोज रूबरू होना पड़ रहा है।

लेकिन सरकार और नगर निगम अपने पूरे कार्यकाल में इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पाए और अब जब नगर निगम चुनाव दहलीज़ पर हैं तो सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं करके ही लोगों को गुमराह करना चाहती है।

परंतु प्रदेश की जनता अब सरकार की कारगुजारियों से भली-भांति वाकिफ है और अब इनकी झूठी लोक- लुभावनी घोषणाओं और चुनावी वायदों में आने वाली नहीं है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुए उप चुनावों की भांती नगर-निगम, शिमला में भी भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी।

Written by Newsghat Desk

दर्दनाक हादसा : पांवटा साहिब-शिलाई NH पर ट्रैक्टर खाई में लुढ़का, 2 की मौत

दर्दनाक हादसा : पांवटा साहिब-शिलाई NH पर ट्रैक्टर खाई में लुढ़का, 2 की मौत

शिलाई युवा कांग्रेस में आप की सेंधमारी के बाद क्या बोले विधायक हर्षवर्धन चौहान

शिलाई युवा कांग्रेस में आप की सेंधमारी के बाद क्या बोले विधायक हर्षवर्धन चौहान