Asha Hospital
Holi 2026
in

भारी हिमपात से फिर बंद हुई संगड़ाह की 4 सड़कें, विभाग ने तैनात की 8 जेसीबी मशीनें

TROWS

बर्फ से प्रभावित क्षेत्र से निकाल चुके है बाहरी लोगों के अधिकतर वाहन

Holi 2026 -2

मौसम के तीसरे भारी हिमपात के चलते गुरुवार को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली 4 सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप हो चुकी है।  संगड़ाह-चौपाल, हरिपुरधार-नौहराधार, नौहराधार-संगड़ाह व संगड़ाह-गत्ताधार सड़कों सहित आधा दर्जन अन्य लिंक रोड भी बंद हो चुके हैं।

Indian Public School

खबर लिखे जाने तक आधा फुट के करीब बर्फ पड़ चुकी है। इससे पहले गत 8 व 22 जनवरी को क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ था इस दौरान संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर हरिपुरधार से आगे यातायात बहाल करने में 8 से 10 दिन लग गए थे, हालांकि अन्य सड़कों पर विभाग द्वारा दो से 4 दिन में यातायात बहाल किया जा चुका था।

Doon valley school

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, विभाग द्वारा 8 जेसीबी मशीन व ऑपरेटर्स को अलर्ट पर रखा गया है तथा हिमपात रुकते ही यातायात बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। बर्फबारी शुरू होते ही बाहरी राज्यों के लोगों तथा बस ओपरेटरों से विभाग व प्रशासन द्वारा हिमपात से प्रभावित हिस्सों से निकलने की अपील की गई।

गौरतलब है कि, लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह मे एक भी स्नोकटर न होने से यहां कईं-कईं जेसीबी मशीनें लगाए जाने के बावजूद बर्फ हटाने मे समय लग जाता हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by newsghat

पांवटा साहिब में रेलवे लाइन-रेणुका डैम पर ऊर्जा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

पांवटा साहिब में रेलवे लाइन-रेणुका डैम पर ऊर्जा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

शिलाई के विधायक कर रहे सियासी ड्रामा, शिलाई भाजपा ने लगाया आरोप

शिलाई के विधायक कर रहे सियासी ड्रामा, शिलाई भाजपा ने लगाया आरोप