Asha Hospital
Holi 2026
in

मुख्यमंत्री के आवास के पास उठीं आग की लपटें

मुख्यमंत्री के आवास के पास उठीं आग की लपटें

मुख्यमंत्री के आवास के पास उठीं आग की लपटें

राजधानी शिमला के रेस्‍तरां में आग से 3 लाख रुपये का नुकसान

TROWS

मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के पास एक रेस्‍तरां में लग गई। इस आगजनी में आग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शनिवार सुबह 4:24 बजे पेश आई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार सुबह रेस्‍तरां से धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की 2 गाड़ियां और 12 जवान मोके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Indian Public School

आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका है। यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Doon valley school

राजधानी शिमला में सर्दियों के इस मौसम में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। गत माह भी विकासनगर में एक फ्लैट में लगी आग में जिंदा जलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा राजधानी शिमला के मॉलरोड़ पर रेस्त्रांत हनी हट और वुडलैंड के शो रूम में भी आग लगी थी।

जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि सीएम आवास ओक ओवर के नीचे की तरफ एक भवन में आग लग गयी थी। विभाग ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग ने आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाया हुआ है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

3 घण्टे में अहमदाबाद से दिल्ली पहुँचे फेफड़े, बची जान…

3 घण्टे में अहमदाबाद से दिल्ली पहुँचे फेफड़े, बची जान…

दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव