in

मौसम ने बदला मिजाज हिमाचल से जिला सिरमौर सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम ने बदला मिजाज हिमाचल से जिला सिरमौर सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

भारी तूफान-बारिश की आशंका, यहां आफत बन कर बरसेंगे बदल, गिरेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदल ली हैं। प्रदेश में बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है, इससे आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को लाहुल-स्पीति को छोड़ 11 जिलों में आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तीन जिलों शिमला, सोलन व सिरमौर में आंधी चलने के साथ भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

Holi-1
Holi-1

शुक्रवार को दशहरे के दिन धूप खिली रही और इसके कारण करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

सुंदरनगर और सोलन का न्यूनतम तापमान शिमला से करीब दो से ढाई डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। शिमला का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

Written by Newsghat Desk

विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…

पांवटा साहिब में अब इस दिन रहेगा पॉवर कट..