Asha Hospital
Holi 2026
in

मज़दूर की मौत का मामला : मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय रक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी

मज़दूर की मौत का मामला : मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय रक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी

मज़दूर की मौत का मामला : मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय रक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी

उमंग की शिकायत पर हुई ये बड़ी कारवाई…

TROWS

हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने सुन्नी में सड़क पर डंगा लगाने के दौरान हुए 10 दिसंबर को हादसे में एक मजदूर की मौत और दो के घायल होने के मामले में उमंग फाउंडेशन की शिकायत पर केंद्रीय रक्षा सचिव से रिपोर्ट तलब की है। सड़क की मरम्मत का काम रक्षा मंत्रालय की कंपनी ग्रेफ कर रही है।

Holi 2026 -2

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा और सदस्य डॉ. अजय भंडारी ने केंद्रीय रक्षा सचिव को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि वे 14 मार्च तक आयोग को जांच रिपोर्ट पेश करें।

Indian Public School

गौरतलब है की उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने आयोग को शिकायत की थी कि सुन्नी तहसील के स्वां क्यार(नौटी खड्ड) में सीमा सड़क संगठन से संबंधित ग्रेफ कंपनी के तीन मजदूर डंगा लगाने के दौरान भूस्खलन होने से मलबे में दब गए।

Doon valley school

इन्हें खतरनाक काम के दौरान सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं दिए गए थे। यहां तक कि उनके पास हेलमेट भी नहीं थे। इनमें से एक मजदूर भगत राम पुत्र हरिराम निवासी तहसील सुन्नी की मृत्यु हो गई। दो घायल मजदूरों आदम चंद और बंसीलाल का इलाज चल रहा है।

विनोद योगाचार्य ने राज्य मानवाधिकार आयोग से  मामले की जांच कराने और मृतक के परिवारों और घायल मजदूरों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा है की दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जाना चाहिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय से संबंधित सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) जैसे जिम्मेवार विभाग की कंपनी ग्रेफ के अधिकारियों की यह आपराधिक लापरवाही गरीब मजदूरों पर बहुत भारी पड़ रही है।

उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाली रणनीतिक महत्व की सड़कों को बनाने और मरम्मत करने का दायित्व बीआरओ और ग्रेफ का है। लेकिन आपराधिक लापरवाही के कारण ऐसे हादसों में जानी नुकसान भी होता है।  भविष्य में इन्हें रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी करने चाहिए।

Written by Newsghat Desk

आज से बदल जायेंगे GST के नियम, हो चुके हैं अहम बदलाव…

आज से बदल जायेंगे GST के नियम, हो चुके हैं अहम बदलाव…

मोबाइल यूज़र्स दे ध्यान, आज से बदल गए ये 3 नियम

मोबाइल यूज़र्स दे ध्यान, आज से बदल गए ये 3 नियम