in

युवाओं के नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सही दिशा देना आवश्यक : हरप्रीत रतन

युवाओं के नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सही दिशा देना आवश्यक : हरप्रीत रतन

युवाओं के नशे से दूर रखने के लिए उन्हें सही दिशा देना आवश्यक : हरप्रीत रतन

समाजसेवी और व्यवसाई सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि पांवटा साहिब के युवाओं में बढ़ती नशा की प्रवृति चिंता का विषय है। उन्हें नशे से दूर रखने के लिए सही दिशा देने की आवश्यकता है।

हरप्रीत रतन रविवार को पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में आयोजित मैराथन में पुरुस्कार वितरण के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कार्यक्रमों में भागीदारी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि उनके साथ हमारा खुद का भी उत्साह चौगुना हो जाता है।

उन्होंने कहा कि आज यहां पांवटा साहिब के हरीपुर टोहाना में युवाओं द्वारा युवा वर्ग को नशे के खिलाफ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित तीसरी मैराथन एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बेहतरीन और सामाजिक कार्य के लिए मैं मैराथन के आयोजक और हरीपुर यूथ क्लब के दीपक कुमार, हरजीत सिंह और गुरमीत सिंह मन्नी को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसे किसी भी सामाजिक कार्य के लिए सहयोग के लिए उपस्थित रहूंगा।

JPERC 2025

इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रधान सरदार मंजीत सिंह, इकबाल सिंह, हरदीप सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Written by Newsghat Desk

जिंदल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जिंदल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सरेबाजार बाजार फायरिंग मामले में गिरोह के सरगना सहित पांच और आरोपी गिरफ्तार

सरेबाजार बाजार फायरिंग मामले में गिरोह के सरगना सहित पांच और आरोपी गिरफ्तार