in

ये फल हो सकते हैं डायिबिटीज के मरीजों की जान पर भारी

ये फल हो सकते हैं डायिबिटीज के मरीजों की जान पर भारी

अगर खाया तो हो सकता है नुकसान, जानिए क्या है वजह..

पौष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए अत्यंत जरूरी है। खाना तो हम खाते ही है लेकिन हम क्या खा रहे हैं, इसका ध्यान देना बेहद जरूरी है। जो खाना हम खा रहें हैं उसमे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, जिंक, आयरन हैं ? यदि नहीं तो हमारा खाना खाने से शरीर को कोई पौष्टिकता नहीं मिलती।

फल हमारे शरीर मे मिनरल्स और विटामिन की कमी को दूर करने में मदद करते हैं अक्सर डॉक्टर्स भी खाने के साथ फलों और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हैं।

BKD School
BKD School

हालांकि कुछ फल ऐसे हैं, जिनका सेवन डायिबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उनको काफी नुकसान पहुंच सकता है।

जानिए कौन से फल है जो डायिबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए…

ज्यादा पका हुआ केला

केला तो वैसे एक सेहतमंद फल माना गया है। लेकिन अत्यधिक पके केले में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है।

अनार

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए विख्यात है लेकिन एक मीडियम साइज के अनार में लगभग 40 ग्राम तक शुगर होता है। जिसके कारण ये काफी मीठा हो जाता है। अगर ऐसे अनार या इसके जूस का सेवन डायबिटीज का मरीज करता है तो उसका शुगर लेवल बढ़ सकता है जोकि उसके लिए हानिकारक हो सकता है।

अंगूर

अंगूर में शुगर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम तक शुगर होती है। अंगूर के छोटे से पीस में लगभग एक ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट तक होता है जोकि डायबिटीज के मरीजों के लिए उचित आहार नहीं है।

अनानास

अनानास काफी ज्यादा मीठा होता है। जिसके कारण ये शुगर लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है। इसलिए डायिबिटीज के मरीजों का इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Written by Newsghat Desk

धीमी धान खरीद को लेकर किसानों ने किया एसडीएम कार्यालय का घेराव….

विहिप ने बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पुतला फूंका