Asha Hospital
Holi 2026
in

राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना में प्रवेश के लिए 24 से 26 फरवरी तक होंगे ट्रायल

राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना में प्रवेश के लिए 24 से 26 फरवरी तक होंगे ट्रायल

राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना में प्रवेश के लिए 24 से 26 फरवरी तक होंगे ट्रायल

TROWS

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर मनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022-23 सत्र के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना लिए प्रवेश होने जा रहा है।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स जूडो और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल 24 और 25 फरवरी को कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल के लिए ट्रायल 25 फरवरी को तथा वॉलीबॉल और कुश्ती के लिए 26 फरवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल कहलूर खेल परिसर लूहणु बिलासपुर में किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रातः 9:00 बजे कहलूर खेल परिसर के मैदान में अपना पंजीकरण करवाना होगा।

Indian Public School

प्रतिभागी खिलाड़ियों की आयु 13 वर्ष से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा 13 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 158 सेंटीमीटर तथा वजन 43 किलोग्राम और 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम होना चाहिए। इसी तरह, 15 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए।

Doon valley school

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का ट्रायल प्रातः 10:00 बजे से आरंभ हो जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से टीए-डीए नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सभी चयनित प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड ना पूरी करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रवेश के लिए पात्र होंगे तथा आयु सीमा भी 13 से 19 वर्ष के बीच अनिवार्य होगी लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु के खिलाडियों को दी जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

26वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब प्रतियोगिता का हुआ आगाज

26वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब प्रतियोगिता का हुआ आगाज

परवरिश : अपने बच्चे को अनुशासित बनाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…

परवरिश : अपने बच्चे को अनुशासित बनाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती…