in

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने महिलाओं में भरा जोश, बोली महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने महिलाओं में भरा जोश, बोली महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने

पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाएं हुई मजबूत, बोली राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी


राज्य सभा सांसद और भाजपा नेत्री इंदु गोस्वामी ने कहा की समय आ गया है कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि विधान सभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें और पूर्व विधायक बलदेव तोमर के लिए विधान सभा का रास्ता प्रशस्त करें।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Holi-1
Holi-1

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी एवम् शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।

सोमवार को सतौन पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Holi-2
Holi-2

राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नारी का इतिहास बहुत ही सशक्त रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महिलाएं और ज्यादा मजबूत हुई है तथा पंचायती राज में महिलाओं को बहुत मजबूत किया जिस कारण 70 प्रतिशत महिलाएं पूरे प्रदेश में चुनकर आई है। उन्होंने कहा कि महिला देश में कई विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

इन्दू गोस्वामी ने कहा कि महिलाएं विकास के साथ साथ अपने घर की भी जिम्मेदारी निभाती है। सृष्टि को चलाने के लिए नारी व पुरुष की भूमिका से चलती आ रही है।

उन्होंने कहा कि अगर मां का दर्द अगर किसने देखा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है क्योंकि वह गरीबी से निकलकर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई में देश की बेटियां सबसे आगे निकल रही है। राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को चलाया है जिसमें महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद पर बिठाकर महिलाओं को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेटियों के शादी के लिए शगुन योजना चलाकर शादी पर 31 हजार दिए जाते हैं साथ ही कहा कि प्रदेश में वृद्ध पेंशन की उम्र 60 साल किया है जिसमें प्रदेश में हजारों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी एक किसान का बेटा है तथा अपने जीवन में संघर्ष किया है इस लिए मुख्यमंत्री गरीब लोगों की समस्या समझते हैं तथा एक आम गरीब लोगों के लिए उपचार करवाने के लिए हिम केयर योजना चलाई जिसमें 5 लाख रूपए तक का इलाज निशुल्क होता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों चुनाव नजदीक देख 10 गारंटी योजनाओं के सपने दिखा रहे हैं इस झांसे में प्रदेश की जनता नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर को बनाकर दिखाया है।

कोरोना काल में कई विकसित देश तिल तिलकर मरे लेकिन हमारे देश ने तुरंत वेक्सीन बनाकर अपने देश की जनता को तो बचाया ही लेकिन विश्व के अन्य देशों की भी सहायता की।

इन्दू गोस्वामी ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय घोषित कर बहुत बड़ा तोहफा दिया है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से यहां के युवाओं को नौकरियों में इजाफा मिलेगा साथ ही विकास की रफ्तार बढ़ेगी जिससे इस क्षेत्र की दशा व दिशा बदलेगी।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, शिलाई महिला मंडल अध्यक्ष श्याम ठाकुर, रेणु नेगी, शिवानी चौहान, जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान, द्रोपदी, पंचायत प्रधान ममता चौहान, बबिता तोमर, सुनिता तोमर, सुमित्रा चौहान, सीमा कपूर, सुनिता ठाकुर, कृष्णा धीमान, कुलदीप राणा, रजनीश चौहान, सुरत चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रण सिंह चौहान, खजान नेगी, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, मायाराम शर्मा, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मदन तोमर, प्रेम चौहान, इन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

गौ संरक्षण हेतू अब पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी भूख हड़ताल पर बैठे

पीएम मोदी ने समझा हाटी का दर्द, कांग्रेस ने किया गुमराह : बलदेव तोमर