Asha Hospital
Holi 2026
in

रेडली पंचायत के लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, इन समस्याओं का मांगा समाधान

4 सालों से स्वास्थ्य केंद्र में नहीं स्वास्थ्य कर्मी, 20 सालों से सड़क का कार्य भी अधूरा

TROWS

श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र की रेडली पंचायत के लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर आज डीसी सिरमौर से मिले। पंचायत के करीब 1 दर्जन लोग पूर्व बीडीसी चेयरमैन की अगुवाई में डीसी सिरमौर से मिलने नाहन पहुंचे थे।

Holi 2026 -2

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र लानामशूर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद पिछले करीब 4 सालों से खाली पड़ा हुआ है। नतीजतन यहां पर लोगों को छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए भी कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र की हालत भी रखरखाव के अभाव में बदहाल है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से लग्नु बोरली सड़क निर्माणाधीन है और इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Indian Public School

लोगों ने यह भी बताया कि पंचायत के लिए कृषि विभाग के सहयोग से करीब 13 लाख रूपए की सिंचाई योजना तैयार की जा रही थी। मगर लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद भी यह योजना पूरी नहीं हुई है। लोगों ने इस मामले में डीसी सिरमौर से उचित जांच करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया। वहीं
डीसी रामकुमार गौतम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि जल्द उनकी समस्याओं पर उचित कदम उठाया जाएगा।

Doon valley school

Written by

पांवटा साहिब-शिलाई के इन इलाकों में उचित मूल्य की दुकानों के लिए जल्दी करें आवेदन

पांवटा साहिब-शिलाई के इन इलाकों में उचित मूल्य की दुकानों के लिए जल्दी करें आवेदन

प्राचीन बिजट देवता मंदिर में चोरी, चांदी का सामान उड़ाया, जंगल से दबोचा गया आरोपी

प्राचीन बिजट देवता मंदिर में चोरी, चांदी का सामान उड़ाया, जंगल से दबोचा गया आरोपी