Paonta Cong
in

वाह : 500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं ये शानदार 5 गैजेट्स, Amazon और Flipkart पर है उपलब्ध

वाह : 500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं ये शानदार 5 गैजेट्स, Amazon और Flipkart पर है उपलब्ध

JPERC
JPERC

आजकल इंटरनेट पर हजारों ई-कॉमर्स कंपनियां है| अमेजन और flipkart जैसी कई कंपनी से आप खरीददारी कर सकते हैं| अक्सर लोग इन शॉपिंग वेबसाइट पर सस्ती चीजों की तलाश में रहते हैं| तो आपकी इसी आवश्यकता को देखते हुए हम आपके लिए 500 रुपये से भी कम में आने वाले काम के गैजेट्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं|

Admission notice

आप 500 रुपए से भी कम रुपए में कई बेहतरीन गैजेट्स इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं, यह गैजेट्स आपकी रोजमर्रा की लाइफ को काफी आसान बना देंगे| जिसके लिए आपको बहुत ही कम रकम खर्च करने पड़ेगी| तो आइए जानते है उन कमाल के गैजेट्स के बारे में जो 500 रुपए से भी कम में उपलब्ध है|

Earphones

यदि आप अपनी रोजमर्रा की लाइफ में कोई ऑनलाइन क्लास अटेंड करते है या आप गाने सुनने के शौकीन है तो आपको ईयरफोन की आवश्यकता जरूर पड़ती होगी| ऐसी स्थिति में आप अमेजन से महज 500 रुपए से भी कम में ईयरफोन ले सकते हैं| अमेजन पर आपको pTron Pride Lite HBE ईयरफोन मात्र ₹199 में मिल रहे हैं|

इन ईयरफोन में स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिलता है| साथ ही यह ईयरफोन स्टीरियो ऑडियो, नॉइस कैंसलिंग फीचर के साथ आता है। आप चाहे तो सिर्फ pTron ही नहीं बल्कि 500 रुपए से कम में Boult, Ambrane समेत कई ब्रांड के ईयरफोन ले सकते हैं|

Fast Car Charger Adapter

यदि आप अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कार ड्राइव करते हैं तो आप एक कार चार्जर की अहमियत भली-भांति जानते होंगे| अमेजन और flipkart पर कई ब्रांडेड कंपनियों के फास्ट कार चार्जर उपलब्ध है, जो आपके फोन को काफी जल्दी चार्ज कर देंगे|

अमेजन पर आपको boAt का Dual Port Rapid Car Charger मात्र ₹499 में मिल जाएगा| boAt के अतिरिक्त भी आप Dyazo, Ambrane और pTron के प्रोडक्ट्स आसानी से लगभग इसी कीमत पर खरीद सकते हैं|

Phone Holder

यदि आप अक्सर अपनी कार या बाइक चलाते हैं तो उस दौरान आपके लिए फोन होल्डर काफी मददगार हो सकता है| इस फोन होल्डर की मदद से आप अपने फोन को अपनी कार या बाइक में होल्ड कर सकते हैं| अब आपको बाइक चलाते समय चाहे मैप देखना हो या किसका कॉल आ रहा है| तो अब आपको बार-बार अपने पॉकेट में हाथ डालने की जरूरत नहीं होगी| 500 रुपए से भी कम में कई ब्रांड के फोन होल्डर शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध है|

Power Bank

यदि आपकी मोबाइल की बैटरी भी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है ऐसी स्थिति में पावर बैंक आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है| इसकी मदद से अपना सिर्फ अपना फोन चार्ज कर सकते हैं बल्कि किसी पार्टी में कोई छोटा स्पीकर भी चला सकते हैं| 500 रुपए से भी कम में आपको अमेजन या flipkart पर कई तरह के पावर बैंक मिल जाएंगे| हालांकि इस रेंज में आने वाले पावर बैंक की कैपिसिटी थोड़ी कम होती है|

Dual Charger

Dual चार्जर सबसे ज्यादा आपका समय बचाता है क्योंकि इसकी मदद से आप एक ही समय में दो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं| इसके जरिए आप iOS और Android दोनों ही डिवाइसेस को एक साथ चार्ज कर सकते हैं| ₹500 से भी कम में pTron, Ambrane और Portronics सहित कई ब्रांडेड स्मार्ट Dual चार्जर अमेजन और flipkart पर मिल जाएंगे|

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ|

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

Jio की सर्विस छोड़ कर क्यों भाग रहे ग्राहक, जानिए क्या है वजह ?

पांवटा साहिब में 21 फरवरी को इन 3 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज