Asha Hospital
Holi 2026
in

विभागाध्यक्ष अधीनस्थ अधिकारों को न भेजे बैठक में, मुद्दों को गंभीरता से लें : सीमा कन्याल

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में जिप अध्यक्ष सीमा कन्याल के सख्त निर्देश

TROWS

जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित की गई । इस अवसर पर सीमा कन्याल ने कहा कि जिला परिषद की बैठक के दौरान लिए गए निर्णय संबंधित विभाग के अधिकारी समय अवधि में पूर्ण करें।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए जिला परिषद द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम उठाये जायेंगे ताकि दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Indian Public School

बैठक में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया जिनमें अधिकतर जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग से संबंधित थे।

Doon valley school

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने सभी जिला परिषद सदस्यों से पानी के संरक्षण के लिए विशेष कदम उठाने और लोगों को जागरूक करने का आह्वाहन किया।

उप -निदेशक कृषि डॉ राजिंदर सिंह ने पानी के गिरते स्तर और रासायनिक खादों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बारे जानकारी सदन में उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, सभी जिला परिषद सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by

75000 लाभार्थियों को मिलेगी आवास की चाभी..

75000 लाभार्थियों को मिलेगी आवास की चाभी..

यहां 100 के पार हुआ डीजल, नहीं थम रही महंगाई

यहां 100 के पार हुआ डीजल, नहीं थम रही महंगाई