Asha Hospital
Holi 2026
in

शहर में झुग्गी झोपड़ी में रहने 3008 भवन मालिको को मिलेगा मालिकाना हक

शहर में झुग्गी झोपड़ी में रहने 3008 भवन मालिको को मिलेगा मालिकाना हक

शहर में झुग्गी झोपड़ी में रहने 3008 भवन मालिको को मिलेगा मालिकाना हक

TROWS

हिमाचल प्रदेश सरकार ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मालिकाना हक देने का एलान किया है। सरकार के इस फैसले से राजधानी शिमला के 3008 भवन मालिकों को लाभ होगा। शहर में 36 बस्तियां हैं, जहां झुग्गी झोपड़ी और ढारे बना कर लोग रहते हैं।

Holi 2026 -2

यहां पर लोग लंबे समय से रह रहे हैं। इन्हें अब राज्य सरकार के इस कानून लाने के बाद मालिकाना हक मिल जाएगा । सबसे ज्यादा कृष्णा नगर में 1137 ढारे और घर ऐसे हैं, जो सरकारी भूमि पर बने हैं । ईदगाह में 345 घर ऐसे हैं। जिन्हें इसका लाभ मिलना है।

Indian Public School

शहर के हर बड़े वार्ड से लेकर उप नगरों के छोटे-छोटे वार्ड में भी ऐसी बस्ती है। जहां पर लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जे पर घर बना रखे हैं, कई सदियों से वहां पर रहते हैं।

Doon valley school

शिमला नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने यह फैसला लेकर शहर के लोगों को बड़ी राहत दी है । इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री का का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि शहर के अधिकतर वार्डो में झोपड़ियां बनी है और ये काफी समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे थे अब सरकार ने उनको मालिकाना हक देने का फैसला लिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

नगर निगम के पार्षद पूर्ण चंद ओर जगदीप सिंह बंगा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि उनके वार्ड में भी काफी लोग ऐसे है जोकि झुग्गी झोपड़ी में रहते है और काफी समय से मालिकाना हक देने की मांग कर रहे थे और सरकार ने अब मालिकाना हक देने का फैसला है जिससे हजारो लोगो को फायदा मिलेगा।

Written by Newsghat Desk

होला मोहल्ला के अवसर पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में होंगे ये आकर्षक कार्यक्रम

होला मोहल्ला के अवसर पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में होंगे ये आकर्षक कार्यक्रम

तेल भराओ इनाम जीतो स्कीम के प्रथम चरण के लकी ड्रॉ 18 मार्च को

तेल भराओ इनाम जीतो स्कीम के प्रथम चरण के लकी ड्रॉ 18 मार्च को