Asha Hospital
Holi 2026
in

शिलाई कांग्रेस ने पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासन का…..

शिलाई कांग्रेस ने पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासन का…..

शिलाई कांग्रेस ने पूर्व जिप अध्यक्ष दलीप चौहान के खिलाफ खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासन का…..

पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के करीबियों में रहे है एक..

निष्कासन प्रस्ताव पर दलीप चौहान का भी पलटवार

TROWS

सिरमौर जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान के खिलाफ शिलाई कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

Holi 2026 -2

शिलाई कांग्रेस ने दलीप चौहान के कांग्रेस पार्टी से निष्कासन का प्रस्ताव पास किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के करीबियों में शुमार रहे दलीप चौहान ने भी इस पर पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

Indian Public School

दरअसल कांग्रेस नेता दलीप सिंह चौहान को शिलाई कांग्रेस मंडल ने पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया है।

Doon valley school

कांग्रेस महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर की उपस्थिति में शिलाई कांग्रेस ने आज एक जनरल हाउस की बैठक आयोजित की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी व स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के चलते दलीप सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित किया जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि पार्टी के खिलाफ पिछले कुछ समय से दलीप सिंह चौहान के कार्य करने की शिकायते मिल रही थी।

इसके चलते शिलाई में आज एक जनरल हाउस के दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि दलीप सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला बैठक उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा गया है।

उधर इस मामले में प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान ने कहा वह पार्टी के ओहदेदार पद पर हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वह इस पद पर नियुक्त हुए हैं। पार्टी से निष्कासन शिलाई कांग्रेस का कोई हक नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिलाई कांग्रेस यह साबित करें कि उन्होंने कब पार्टी के खिलाफ कार्य किया है। वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं और पार्टी के लिए ही जीते हैं।

दलीप चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय से लेकर वह पार्टी के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते आ रहे हैं।

अभी हाल ही के हिमाचल उपचुनाव में भी उन्होंने मंडी संसदीय सीट के लिए प्रतिभा सिंह के पक्ष में दिन-रात कार्य किया है। इसके बावजूद विधानसभा चुनाव में भी उनके क्षेत्र से कांग्रेस के पक्ष में बहुमत रहा है।

उन्होंने अपने क्षेत्र में पार्टी के कई सफल आयोजन करवाए हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई कांग्रेस किसी एक की जागीर नहीं है। यह एक संगठन है, जिसमें सभी की भूमिका अहम हैं।

Written by Newsghat Desk

महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, विधायक विनय बोले-2022 में 68 खाने चित होगी भाजपा सरकार

महंगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, विधायक विनय बोले-2022 में 68 खाने चित होगी भाजपा सरकार

लखनऊ में ‘थप्पड़ गर्ल’ से पिटने वाला युवक लड़ेगा चुनाव…

लखनऊ में ‘थप्पड़ गर्ल’ से पिटने वाला युवक लड़ेगा चुनाव…