Asha Hospital
Holi 2026
in

संगठन में फेरबदल पर जल्द स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस आलाकमान

संगठन में फेरबदल पर जल्द स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस आलाकमान

संगठन में फेरबदल पर जल्द स्थिति स्पष्ट करे कांग्रेस आलाकमान

कार्यकर्ताओ को न रखे असमंजस में : अनिरुद्ध सिंह

दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद शिमला लौटे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं शिमला कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने  कांग्रेस आलाकमान से संगठन में फेरबदल की अफवाहों पर विराम लगाने का आग्रह किया है।

TROWS

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संगठन में फेरबदल को लेकर कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है। पिछले कुछ  महीने से संगठन में भी फेरबदल को लेकर  अटकलें लगाई जा रही है। सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक में संगठन में  फेरबदल को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट करने का अग्राह किया है। यदि संगठन में फेरबदल नही होना है तो इस पर पूरी तरह से विराम लगाया जाए।

Holi 2026 -2

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें विधानसभा चुनाव सहित नगर निगम चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

Indian Public School

बैठक में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस ने 4 उप चुनाव चुनावों में जीत दर्ज की थी उसी तरह विधानसभा चुनावों में भी सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने को कहा गया है।

Doon valley school

उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी पर कहा कि  पार्टी में तब तक गुटबाजी होती है जब तक पद की उम्मीद होती है और विधानसभा में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

पांच राज्यों में कांग्रेस की भले ही हार मिली इसमे कांग्रेस का वोट बैंक बड़ा है। लेकिन चुनावों में सीटें जीतना जरूरी होता है। हिमाचल में अब चुनाव होने वाले हैं ऐसे में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होती है तो पूरे देश में अलग संदेश जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश में आने और कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में जाने पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। हर चुनावों में प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में रहती है और जो लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं या उनमें कोई नाराजगी है उनसे बातचीत की जाएगी।

उन्होंने सभी नेताओं से पार्टी के विश्वास बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर सभी लोगों को कहीं ना कहीं एडजस्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा  आम आदमी पार्टी बिजली पानी मुफ्त देने की राजनीति कर रही है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस ने ही विकास कराया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश की भाजपा सरकार 5 सालों में कोई भी विकास नहीं करवा पाई है ।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में पकड़ी चरस की खेप, यूं पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर

सिरमौर में पकड़ी चरस की खेप, यूं पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर तस्कर

होली मेले में झूलों के दुगने दाम, मायूस लौट रहे मासूम…

होली मेले में झूलों के दुगने दाम, मायूस लौट रहे मासूम…