in

संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया…

संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया…

गली सड़ी हालत में गंदे नाले में बहती मिली लाश, शव पोस्टमार्टम को भेजा…

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महिला का गला सड़ा शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिमला के पुलिस थाना क्षेत्र ढली के अंतर्गत खनोर नाले में एक महिला का शव बरामद हुआ है।

BKD School
BKD School

स्थानीय लोगों ने यहां नाले में शव देखा तो तत्काल इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस जांच टीम के अनुसार महिला की लाश कई दिन पुरानी है। पूरी तरह से सड़ गल चुकी है। वह हरे रंग का कुर्ता और काले रंग की सलवार पहने हुई थी।

समाचार लिखे जाने तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उधर पूछे जाने पर डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में जांच कर कारवाई की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में 08 नवम्बर को 17 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण..

सैनिकों ने अपने ही साथियों पर चलाई गोलियाँ, 4 सैनिकों की मौत…..