Asha Hospital
Holi 2026
in

सतौन में डिग्री कॉलेज व उपतहसील का शुभारंभ, पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने किया लोकार्पण

सतौन में डिग्री कॉलेज व उपतहसील का शुभारंभ, पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने किया लोकार्पण

सतौन में डिग्री कॉलेज व उपतहसील का शुभारंभ, पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने किया लोकार्पण

TROWS

Holi 2026 -2

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में डिग्री कॉलेज व सब तहसील का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया।

Indian Public School

मंगलवार को गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने डिग्री कॉलेज व उप तहसील सहित दो कानून गो तथा 7 पटवार सर्कल का शुभारंभ किया गया। इससे पहले सतौन क्षेत्र के लोगों ने बलदेव तोमर का सतौन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Doon valley school

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को राजस्व के काम के लिए दूर जाना पड़ता था लेकिन हमारी सरकार ने 7 पटवार सर्कल और दो कानून गो कार्यालय घर द्वार खोलकर दिए है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार में एक स्कूल खोलने के लिए भी प्रतिनिधिमंडल शिमला जाया करते थे लेकिन हमने ये रिवाज बदलकर एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, सब तहसील तथा डिग्री कॉलेज खोलकर दिए है। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांगा उन्होंने वो दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बलदेव तोमर ने कहा कि हमने चुनाव हारने के बाद भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वो करके दिखा दिया है जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चों को पहले पांवटा साहिब व नाहन डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था और गरीब तबके के बच्चे आगे की पढ़ाई नहीं कर सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सतौन में डिग्री कॉलेज खोलकर दिया है जिससे अब गांव के बच्चे सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए कॉलेज और शाम को वापिस घर पहुंच सकते है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर 55 साल तक कुछ नहीं किया मात्र क्षेत्र की जनता को वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया गया। और जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से हाटी समुदाय को केंद्र सरकार ने जनजातीय को घोषित कर दिया तो अब कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह कर भड़काने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से हमारे क्षेत्र के बच्चे आईएएस, आईपीएस तथा एचएएस अधिकारी बनेंगे क्यूंकि हमारे क्षेत्र के बच्चे बहुत मेहनती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाते है साथ ही कहा कि यह हमारा सौभाग्य है की देश का गृहमंत्री अमित शाह 15 अक्टूबर को गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में आ रहे है।

इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग उनके अभिनंदन करने के लिए जनसभा में भाग ले। बलदेव तोमर ने कहा कि अब चुनाव के समय भी नजदीक आ गया है इस लिए अब विधानसभा चुनाव में शिलाई से कमल खिलाकर जयराम ठाकुर को मजबूत करना है और विकास कार्य की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

इस मौके पर एसडीएम राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार कमल सिंह,बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्राचार्य प्रो प्रमोद सिंह पटयाल , प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा, पंचायत प्रधान ममता देवी, सतीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा,बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, खजान सिंह नेगी, रामभज चौहान, गुमान वर्मा,रामेश्वर शर्मा, शमशेर गुप्ता, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्ण ठाकुर, रेणु नेगी, सुनीता ठाकुर, इन्द्रा कंवर, अनीता चौहान, कनिष्ठ अभियंता शिवम, संजय नेगी, मीनू ठाकुर, आत्मा राम शर्मा, सुनील कपूर, जोगेंद्र चौहान, सुखदेव तोमर, नरेश तोमर, प्रेम चौहान, दिनेश चौहान, सतीश कपूर, डा केआर तोमर, डॉ दीपक, डॉ जय चंद शर्मा,नरेश बत्रा, बिक्रम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

अमित शाह की आभार रैली में जुटेंगे 30 हजार लोग : बलदेव तोमर

अमित शाह की आभार रैली में जुटेंगे 30 हजार लोग : बलदेव तोमर

18वीं राष्ट्रीय स्तर की कराटे टूर्नामेंट तमिलनाडु में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन

18वीं राष्ट्रीय स्तर की कराटे टूर्नामेंट तमिलनाडु में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन