Asha Hospital
Holi 2026
in

सब जानते हैं किसके इशारे पर काम कर रहे मंडल अध्यक्ष, पत्रकारवार्ता में बोले पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर

कहा-गिरिपार का हक मांगने पर की पार्टी से निलंबन की साजिश, भाजपा में था, भाजपा में रहूंगा…

TROWS

Holi 2026 -2

पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर ने कहा कि गिरिपार का हक मांगने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उनको पार्टी ने निलंबित करने की साजिश रची। जबकि पार्टी संविधान के अनुसार पार्टी से निलंबन का अधिकार केवल प्रदेश अध्यक्ष को है।

Indian Public School

जब तक उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं होता वे पार्टी हित में काम करते रहेंगे। मनीष तोमर ने कहा कि सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा मंडल अध्यक्ष किसके इशारे पर काम कर रहे हैं।

Doon valley school

पूर्व भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उन्हें ये कह कर धमकाया कि तू कंडक्टर था औकात में रह। उन्होंने कहा कि आँज भोज लोगों ने कहा कि जो जिस भाषा में बात करेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। एक सवाल जवाब में उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे पुलिस सुरक्षा की मांग भी करेंगे।

उन्होंने कहा की पांवटा साहिब भाजपा मंडल एक नेता के व्यक्तिगत हितों के लिए काम कर रहा है। यही कारण है कि जब भी गिरिपार से नेतृत्व की मांग उठती है तो उसे दबा दिया जाता है। जब गिरी पार से मंडल भाजपा के नेतृत्व की मांग उठी तो उसे भी दबा दिया गया। अब जब विधानसभा के टिकट की बात उठी तो उन्हे पार्टी से निष्कासित करने की साजिश रची गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मनीष तोमर ने पार्टी के संविधान का जिक्र करते हुए कहा की भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है लेकिन भाजपा मंडल अध्यक्ष सालों से संगठन और ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक पद पर बने हुए हैं। इससे जाहिर है कि वे पार्टी संविधान के प्रति कितने सजग हैं।

Written by Newsghat Desk

बरसात के एक मार भी नहीं झेल पाई एनएच 707 की सुरक्षा दीवार, ताश के पत्तों की तरह ढही

बरसात के एक मार भी नहीं झेल पाई एनएच 707 की सुरक्षा दीवार, ताश के पत्तों की तरह ढही

अब इस युवा ने भाजपा की दलित विरोधी नीतियों से आहत होकर दिया इस्तीफा…

अब इस युवा ने भाजपा की दलित विरोधी नीतियों से आहत होकर दिया इस्तीफा…