Asha Hospital
Holi 2026
in

सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के खिलाफ गरजी हिमाचल युवा कांग्रेस, जमकर नारेबाजी

सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के खिलाफ गरजी हिमाचल युवा कांग्रेस, जमकर नारेबाजी
TROWS

सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के खिलाफ गरजी हिमाचल युवा कांग्रेस, जमकर नारेबाजी

Holi 2026 -2

हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में प्रदर्शन

Indian Public School

कहा-70 सालों में कांग्रेस ने जो कमाया, उसे मोदी सरकार रख रही निजी हाथों में गिरवी

Doon valley school

केंद्र सरकार पर सरकारी संपत्तियों के निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए युवा हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को सोलन जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी कार्यकताओं ने जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन से पहले युवाओं लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली। रोष रैली के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश न बिकने देने का नारा देकर देश की जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाई थी। कांग्रेस पर 70 साल में देश को पीछे ले जाने के आरोप जड़ते हुए यह पूछते फिरते थे कि कांग्रेस ने देश के लिए किया क्या है, लेकिन अभी 23 अगस्त को इन्हीं के वित्त मंत्री ने एक नया कार्यक्रम लॉन्च किया है, जिसमें सरकार की तरह-तरह की संपत्तियों को या तो गिरवी रखने या फिर बेचने का प्रस्ताव दिया गया है।

भंडारी ने कहा कि देश को अपने ही चंद पूंजीपति सहयोगियों के हाथों बेचा जा रहा है। देश की संपत्तियों पर राज करने का एकाधिकार कुछ लोगों को दिया गया है, जिसका सीधा असर आने वाले समय में देश की युवा पीढ़ी पर पड़ने वाला है।

भंडारी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में जो विकास किया, उसी को मोदी सरकार निजी हाथों में गिरवी रखने या बेचने जा रही हैं। इसका युवा कांग्रेस कड़ा विरोध करती है और आने वाले समय में युवा कांग्रेस इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

Written by

देवभूमि में नशा तस्करी का फिर पर्दाफाश, चरस की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

देवभूमि में नशा तस्करी का फिर पर्दाफाश, चरस की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

HP University की टीम ने किया नाहन-पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज का दौरा, जानियें क्यों?

HP University की टीम ने किया नाहन-पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज का दौरा, जानियें क्यों?