Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का मिलेगा सुनहरा मौका, 5 दिनों तक…..

सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का मिलेगा सुनहरा मौका, 5 दिनों तक…..
सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का मिलेगा सुनहरा मौका, 5 दिनों तक.....

सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का मिलेगा सुनहरा मौका, 5 दिनों तक…..

26 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होगी 5 दिवसीय ट्रेनिंग

TROWS

सिरमौर के 25 युवाओं को टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि हिमकॉंन शिमला के सौजन्य से जिला के चयनित 25 युवाओं के समूह के लिए 26 से 31 अक्तूबर 2021 तक 5 दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिला का युवा पर्यटन क्षेत्र में आजिविका कमा सके और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।

Holi 2026 -2

राजीव मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार मूल रूप से सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए । उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक का नैतिक चरित्र अच्छा होना चाहिए।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के उम्मीदवार सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और एक्सपीरियंस आदि के साथ अपना आवेदन पत्र 25 अक्तूबर 2021 तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नाहन स्थित दो सडका में जमा करवा सकते हैं।

Doon valley school

उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, स्थाई पता की पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ संलग्न करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 94180-07460 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Written by

अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में होंगे इस बार यह बदलाव, डीसी ने ली नाहन में ली बैठक

अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में होंगे इस बार यह बदलाव, डीसी ने ली नाहन में ली बैठक

सिरमौर में 21 अक्तूबर का वैक्सीनेशन शैडयूल जारी, इन 42 स्थानों पर लगेगा कोविड का टीका

सिरमौर में 21 अक्तूबर का वैक्सीनेशन शैडयूल जारी, इन 42 स्थानों पर लगेगा कोविड का टीका