Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, ट्रक खाई में लुढ़का, एक की मौत

देर रात सामने आया हादसा, पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक ट्रक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

Holi 2026 -2

हादसा उपमंडल राजगढ़ में कोटली के समीप सामने आया, जहां एक टिप्पर ट्रक सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कोटली से सनोत सीमेंट लेकर जा रहा था, जिसमें 2 चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे।

Doon valley school

इस हादसे में चालक 48 वर्षीय वेद प्रकाश पुत्र भगत राम निवासी गांव बोहल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि देव राज निवासी गांव कोटी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। चढ़ाई में चढ़ते समय देवराज ट्रक के टायर में पत्थर लगाने के लिए नीचे उतरा हुआ था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस बीच यह हादसा पेश आया और चढ़ाई में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

उधर प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 20 हज़ार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई।

दूसरी तरफ राजगढ़ पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Written by Newsghat Desk

रामबाण है गर्म दूध, युवाओं को जरूर सेवन करना चाहिए

रामबाण है गर्म दूध, युवाओं को जरूर सेवन करना चाहिए

2 line love shayari in English | Two line shayari in english

2 line love shayari in English | Two line shayari in english