Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में भालुओं का आतंक, घराट के दरवाजे तोड़ तहस-नहस किया अनाज

सिरमौर में भालुओं का आतंक, घराट के दरवाजे तोड़ तहस-नहस किया अनाज

सिरमौर में भालुओं का आतंक, घराट के दरवाजे तोड़ तहस-नहस किया अनाज

-घटना के बाद नुकसान का ग्रामीणों ने जारी किया वीडियो

-तीन अलग-अलग घराटों में सामने आई यह घटना

TROWS

सिरमौर जिला की नहर सवार पंचायत के गांव चालाना पनोटा में भालुओं का आतंक देखने को मिला है।

Holi 2026 -2

ग्रामीणों के मुताबिक 2 से 3 भालुओं ने घराट पर हमला कर दरवाजा तोड़ते हुए वहां रखे अनाज को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

Indian Public School

ग्रामीणों द्वारा जहां घटना के बाद भालुओं द्वारा घराट में किए गए नुक्सान का वीडियो मीडिया को जारी किया गया है, तो वाली यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Doon valley school

ग्रामीणों का कहना है कि बीती शाम को वह घराट बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब जाकर देखा, तो भालू ने दरवाजा तोड़ अनाज को इधर-उधर फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि तीन अलग-अलग घराटों में यह घटनाएं पेश आई है। ग्रामीणों को भालू के मल-मूत्र व पंजे के निशान भी मिले है। उन्होंने बताया कि 2 से 3 भालू होने की आशंका जताई जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को भी सूचना दी है। साथ ही इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ-साथ क्षेत्र के लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

दूसरी तरफ घटना की पुष्टि नहर सवार पंचायत के उपप्रधान देशराज ने भी की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में भी डर का माहौल बन गया है।

सूचना मिलने के बाद आज वन विभाग की टीम भी मौका का दौरा कर गई है। वन विभाग से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर अज्ञात वाहन ने कुचला मोटरसाइकल सवार….

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर अज्ञात वाहन ने कुचला मोटरसाइकल सवार….

इस Smartphone ने चूर-चूर किया iPhone 13 Pro का गुरूर !

इस Smartphone ने चूर-चूर किया iPhone 13 Pro का गुरूर !