in

सीएम बोले सिरमौर में जम कर किया विकास, पांचों सीटें भाजपा की झोली में डाल जनता बदलेगी रिवाज

सीएम बोले सिरमौर में जम कर किया विकास, पांचों सीटें भाजपा की झोली में डाल जनता बदलेगी रिवाज

जयराम बोले सिरमौर से जुड़ा मामा भांजा का रिश्ता, विकास में भी रखा रिश्ते का ख्याल

पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल वासियों के लिए गर्व का विषय है की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक छोटे से राज्य हिमाचल के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा है।

उन्होंने कहा कि हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाने का सौभाग्य मिल रहा है इस लिए आजादी दिलवाने वालों की कुर्बानी को आज के युवाओं को याद करना चाहिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगवाई में हर हर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाकर इतिहास बना दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब हिमाचल का गठन हुआ था तब हिमाचल में मात्र चार जिले थे और अगर हिमाचल की गठन की आवाज सिरमौर से उठी है और इस महत्वपूर्ण कार्य में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Holi-1
Holi-1

इसलिए हिमाचल में 75 कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल देश में सर्वश्रेष्ठ हैं। सड़कों के जाल बिछाने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर गांव में सड़कें पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पांच वर्ष होने जा रहे हैं इस कार्यकाल में दावे के साथ कह रहा हूं की आज तक इतना विकास किसी भी सरकार ने नहीं किया जितना हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के लोगों ने मुझे मामा कहा है इस नाते से भांजों का ख्याल तो रखना ही था, सो जिला सिरमौर में उन्होंने जम कर विकास किया।

Holi-2
Holi-2

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के मुद्दे को हमने बड़े जोरों पर उठाया है और हम इस मुद्दे को जल्द ही पूरा करके दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि हमने रिवाज बदलने की बात कही है और हम रिवाज बदलने का काम करेंगे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल को हम एकजुट होकर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलती थी तो टोपी का रंग बदल जाता थी लेकिन हमने यह रिवाज भी बदला है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में रिवाज बदल रहा है और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी रिवाज बदला।

उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्य में जहां भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाती थी वहां भी रिवाज बदला और हम हिमाचल प्रदेश में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आशीर्वाद से रिवाज बदल कर दिखायेंगे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से बहुत लगाव है तथा प्रधानमंत्री 7 बार हिमाचल का चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड़ काल में प्रदेश में वैक्सीन का अभियान चलाया और आशा वर्करों की मेहनत से प्रथम स्थान पर रहा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, हिमाचल प्रभारी संजय टंडन, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप, उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान,बलदेव भंडारी, डीसी सिरमौर आरके गौतम, एसपी ओपी जम्वाल, विनय गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर, बलवीर चौहान, अरविन्द गुप्ता, कुलदीप राणा, युवा मोर्चा प्रभारी रोहित चौधरी,सिरमौर युवा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन चौधरी, पांवटा साहिब युवा मोर्चा के अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, राहुल चौधरी, सोनू चौधरी, हितेंद्र कुमार, सुखविंदर चौधरी, अभिनाश झंम्बा, सयंम गुप्ता, चेतन चौधरी, राजकुमार, पवन कुमार, रिंकु, नवीन आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

जल्द पूरी होगी हाटी को जनजातीय दर्जा की मांग, पांवटा साहिब में खुलेगा एडीजे कोर्ट : नड्डा

जेपी नड्डा की रैली में सरकारी मशीनरी का दुरोपयोग, HRTC की सैंकड़ों बसें रैली में लगाई : हरप्रीत रतन