Asha Hospital
Holi 2026
in

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: शिक्षा और खेलों को बर्बाद करने का आरोप

TROWS

सिरमौर, 26 अप्रैल 2025: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और खेल आयोजनों को नष्ट करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैये से अपनी नाकामियां छिपा रही है।

Holi 2026 -2

जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे पर कहा कि सरकार ने 2 साल में 2000 से ज्यादा स्कूल बंद किए। एनईपी के नाम पर पहली कक्षा में प्रवेश की उम्र 6 साल करने से बच्चों के दाखिले घटे। इसका फायदा उठाकर सरकार ने मिड-सेशन में सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि सरकार स्कूल-कॉलेज बंद करने के बहाने ढूंढ रही है, जबकि शराब के ठेके खोलने पर जोर दे रही है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध करने वालों को धमकाती है और लोकतांत्रिक प्रदर्शनों पर तानाशाही रवैया अपनाती है।

Doon valley school

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर से स्टेट और जिला स्तर के खेल टूर्नामेंट हटा दिए गए। पिछले साल के खेल आयोजनों का पैसा भी जारी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

ठाकुर ने शिक्षकों की समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। जिला कैडर होने के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन और ट्रांसफर के अधिकार छीने गए। जेबीटी के 5000 पद खाली हैं। नर्सरी शिक्षकों की नियुक्तियां रुकी हुई हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सिरमौर में बंद संस्थानों पर ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार सुविधाएं छीनने और विकास रोकने का रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री संस्थान बंद करने के लिए ही याद किए जाएंगे। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप और अन्य नेता मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कार्यवाई! अवैध खनन करते ट्रैक्टरों को पड़कर 1लाख जुर्माना ठोका

पांवटा साहिब: वन विभाग की बड़ी कार्यवाई! अवैध खनन करते ट्रैक्टरों को पड़कर 1लाख जुर्माना ठोका

Himachal Pradesh : लुहरी-करसोग सड़क पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत…..

Himachal Pradesh : लुहरी-करसोग सड़क पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत…..