Fair deal
Dr Naveen
in

सुबह 7 बजे दुनिया भर में डाउन हुआ गूगल, 500 error दिखाई देने के बाद 40 हजार यूजर्स ने दर्ज की शिकायतें

Shubham Electronics
Diwali 01

सुबह 7 बजे दुनिया भर में डाउन हुआ गूगल, 500 error दिखाई देने के बाद 40 हजार यूजर्स ने दर्ज की शिकायतें

दुनिया भर में अचानक गूगल का डाउन होना अपने आप में बड़ी घटना है। सुबह 7 बजे यूजर्स को गूगल सर्च इंजन इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालंकि इस बारे में अभी तक गूगल का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

40 हजार से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की जानकारी दी है। कई लोगों के लिए इंटरनेट का मतलब गूगल है। ऐसे में गूगल का डाउन होना एक बड़ी आपदा की तरह लगता है। दुनिया भर में कई लोगों को सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक इस मामले में Google की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सर्च इंजन गूगल कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा था।
उपयोगकर्ताओं को 500 त्रुटि संदेश दिखाई दे रहे हैं

मामले की जानकारी देने वाले ज्यादातर यूजर्स को 500 एरर का मैसेज दिख रहा था। Google के डाउन होने पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।

JPERC 2025
Diwali 02
इन जगहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत

यूके, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में यूजर्स को गूगल डाउन की समस्या का सामना करना पड़ा है। डाउनडेटेक्टर पर आने वाली शिकायतें अब कम हो गई हैं। भारतीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे से यूजर्स गूगल के डाउन होने की शिकायत करने लगे।

Diwali 03
Diwali 03

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक दुनियाभर में हजारों यूजर्स गूगल के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। वेबसाइट पर 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस समस्या की सूचना दी है। फिलहाल इस मामले में गूगल ने कोई जानकारी नहीं दी है।

हालांकि गूगल नई दिल्ली में खबर लिखते समय काम कर रहा है। कई यूजर्स गूगल के डाउन होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे थे। Google सेवाएं भारत में काम कर रही हैं।

शाम 7.30 बजे के बाद शिकायतों में कमी आई है। क्रिप्टो व्हेल नाम के एक यूजर ने जानकारी दी है कि गूगल 40 से ज्यादा देशों में काम नहीं कर रहा है। अभी तक इस आउटेज का असली कारण सामने नहीं आया है।

पहले भी हो चुकी है दिक्कत

यह पहली बार नहीं है जब गूगल की सेवा ठप पड़ी है। पिछले महीने भी यूजर्स को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस समय ब्रिटेन में गर्मी के कारण यह समस्या थी। पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने से गूगल और ओरेकल की सेवाएं प्रभावित हुईं। इसका मुख्य कारण कूलिंग मशीनों का काम न करना था।

अगर आपको ये लेख पसंद आया है तो इसे लाइक करें, शेयर करें। अपना सुझाव अवश्य दें। ऐसे ही रोचक और जानकारी वर्धक सूचनाओं को पाने के लिए न्यूज़ घाट के फेसबुक पेज से जुड़ें। न्यूज़ घाट के फेसबुक से जुड़ने के लिए यहां दिए लिंक @newsghat पर क्लिक कर फेसबुक पेज लाइक करें। 

Written by newsghat

WhatsApp लाने वाला है यह नया जबरदस्त फीचर जिसके द्वारा कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप से आपका नंबर नहीं देख पाएगा! जाने कैसे

WhatsApp लाने वाला है यह नया जबरदस्त फीचर जिसके द्वारा कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप से आपका नंबर नहीं देख पाएगा! जाने कैसे

PMSBY Scheme: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपए सालाना प्रीमियम पर मिलेगा 2 लाख तक का इंश्योरेंस, जानें क्या है योजना….

PMSBY Scheme: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपए सालाना प्रीमियम पर मिलेगा 2 लाख तक का इंश्योरेंस, जानें क्या है योजना….