Asha Hospital
Holi 2026
in

स्वास्थ्य के प्रति रहते हैं जागरूक तो काम आएंगे ये 5 सबसे पॉपुलर हेल्थ एप, इन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड…

स्वास्थ्य के प्रति रहते हैं जागरूक तो काम आएंगे ये 5 सबसे पॉपुलर हेल्थ एप, इन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड…

स्वास्थ्य के प्रति रहते हैं जागरूक तो काम आएंगे ये 5 सबसे पॉपुलर हेल्थ एप, इन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड…

TROWS

फिटनेस का क्रेज भारत में पहले भी था लेकिन इस डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में इनके बारे में लोग और अधिक जानने लगे हैं| क्योंकि इन नए-नए फिटनेस गेजेट आने के कारण लोगों का रुझान इसकी तरफ काफी बढ़ने लगा है| फिटनेस गैजेट के अलावा भी फिटनेस एप्प का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है|

Holi 2026 -2

बीते वर्ष दिसंबर में App Annie ने टॉप एप को लेकर एक रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमें कहा गया था कि देश में 2020 में हेल्थ एंड फिटनेस एप की डाउनलोडिंग में 80% की वृद्धि देखी गई थी| पिछले वर्ष गूगल द्वारा देश के कुछ लोकप्रिय हेल्थ एप को गूगल प्ले अवार्ड दिया है।

Indian Public School

आज की इस रिपोर्ट में हम इन्हीं ऐप के बारे में जानेंगे| गूगल प्ले पार्टनरशिप के निदेशक, आदित्य स्वामी ने हेल्थ और फिटनेस एप के बारे में बात करते हुए कि स्थानीय स्वास्थ्य और फिटनेस एप ने कोरोना संक्रमण के दौरान काफी मदद में वृद्धि की है।

Doon valley school

यह बात गौरतलब है कि हमारे स्थानीय डेवलपर्स देशभर के लोगों के जीवन में सार्थक प्रभाव पैदा करते हैं जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पूरा करते हैं। Google Play में हम भारत में स्थानीय डेवलपर के विकास के लिए निवेश कर रहे हैं, ताकि उन्हें बड़े पैमाने पर मदद की जा सके।

JumpingMinds

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जंपिंग माइंडस एक मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस एप के रूप में प्रचलित है| आप चाहें तो इसे गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं| इसके साथ ही स्मार्ट AI बॉट, सेल्फ केयर टूल आदि चीजों का भी सपोर्ट मिलता है| यदि कोई व्यक्ति किसी तनाव से ग्रसित है तो यह उसकी मदद करता है| इसकी यूजर्स की बात करें तो इसकी यूजर्स एक अरब से भी ज्यादा है|

Evolve

यह भी एक मेंटल हेल्थ वैलनेस ऐप हैं जिसका इंटरफ़ेस काफी बढ़िया तरीके से तैयार किया गया है| इस ऐप का कंटेंट मेंटल थेरेपी में काफी ज्यादा मदद करता है| इस ऐप को एक लाख से अधिक यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है| पिछले वर्ष कोरोना के दौरान लोगों के अकेलापन को देखते हुए एक अच्छा कंटेंट अपलोड किया गया था|

Being

WHO की रिपोर्ट से पता चलता है कि करीबन 8 बिलियन से अधिक लोग मानसिक बीमारियों के तनाव से जूझ रहे हैं जिनमें से 60% लोगों को मेंटल हेल्थ केयर की आवश्यकता है| यह एप्लीकेशन यूजर को सेल्फ हेल्थ केयर की सुविधा प्रदान करता है| इस एप्लीकेशन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक एक अरब लोगों की सहायता करना है|

SARVA

यदि आप योग करने में रुचि रखते हैं और आप एक ऐसी एप्लीकेशन तलाश कर रही हैं जो आपको योग के मामले में सहायता कर सके तो SARVA आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें योग के जरिए आप कैसे वजन कम कर सकते हैं इन तरीकों से लेकर आप योग के जरिए ही कैसे एक अच्छी नींद ले सकते हैं तक के सभी तरीके बताए गए हैं| इस ऐप में योग के बारे में 25 तरह के अलग-अलग कंटेंट उपलब्ध हैं| इसे वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया था इसके वर्तमान में करीबन 500000 से अधिक यूजर्स हैं|

Evergreen Club

इस एप्लीकेशन को खासतौर पर बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है| Evergreen Club का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग लोगों का बुढ़ापे में सहारा बनना है| इस एप्लीकेशन को वर्ष 2020 में Seniority द्वारा लांच किया गया था जो कि बुजुर्गों के लिए शॉपिंग प्लेटफार्म है| इस एप्लीकेशन में 55 वर्ष से अधिक आयु के लोग जुड़ सकते हैं इस एप्लीकेशन के अंदर योग से लेकर पजल जैसे गेम भी उपलब्ध हैं|

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ|

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

नाहन में भूत पिशाचों के साथ निकली भोले की बारात, विधायक डॉ बिंदल ने किया शुभारंभ

नाहन में भूत पिशाचों के साथ निकली भोले की बारात, विधायक डॉ बिंदल ने किया शुभारंभ