Asha Hospital
Holi 2026
in

सड़क से नीचे लुढ़की जेसीबी, 4 की मौत 3 हुए घायल

सड़क से नीचे लुढ़की जेसीबी, 4 की मौत 3 हुए घायल

सड़क से नीचे लुढ़की जेसीबी, 4 की मौत 3 हुए घायल

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू….

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के ग्राहो में एक जेसीबी सड़क से नीचे लुढ़क गई। जेसीबी के सड़क से नीचे लुढ़क ने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 घायल हो गए हैं। जेसीबी में सवार लोग लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी थे। जो ग्राहो गांव से बंजार की ओर आ रहे थे।

TROWS

वहीं घायलों का बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और बंजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई भारी बारिश व बर्फबारी से सड़क खराब होने के कारण पीडब्लूडी विभाग बंजार द्वारा सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी लगाई गई थी। जिसमें 7 लोग सवार थे।

Holi 2026 -2

वही अचानक ग्रांहो गलवार सड़क पर पीडब्ल्यूडी की जेसीबी अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार सात में से चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायल तीन लोगों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया गया।

Indian Public School

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सहित बंजार पुलिस का दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गया है। दुर्घटना में मृतको की पहचान ढाबे राम निवासी घाट सुपरवाइजर पीडब्ल्यूडी बंजार, प्यारे दासी निवासी घाट बेलदार, भीमीराम निवासी तांदी बेलदार व चालक जेसीबी गोल्डी निवासी सुधराणी के रूप में हुई है।

Doon valley school

वही, कालूराम, चमन लाल व ताराचंद को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि बंजार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर लोगों की जान संकट में डाल रही एनएच निर्माण कंपनी…

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर लोगों की जान संकट में डाल रही एनएच निर्माण कंपनी…

Cryptocurrency : कौन की क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को 7 दिनों में कर दिया मालामाल

Cryptocurrency : कौन की क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को 7 दिनों में कर दिया मालामाल