in

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी में महिला की मौत,इलाके में दहशत का माहौल…

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी में महिला की मौत,इलाके में दहशत का माहौल…

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी में महिला की मौत,इलाके में दहशत का माहौल…

हिमाचल-पंजाब सीमा पर दोलतपुर के सुरंगद्वारी के नजदीक गोलीबारी की घटना का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पंजाब के होशियारपुर जिला के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश (36) सपुत्र सुखराम अपनी मासी रक्षा के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था।

जैसे ही पंजाब- हिमाचल की सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा तभी ताबड़तोड़ गोलियां बरस गई जिससे रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल रजनीश को राहगीर आनन- फानन में सीएचसी दौलतपुर चौक लेकर गए जिसकी बाजू में गोली लगी जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं,चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल व पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है।

JPERC 2025

साथ ही मामला हिमाचल क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का इस पर भी लगातार जांच जारी है।

Written by Newsghat Desk

होटल में सूटकेस से युवती का शव बरामद, प्रेमी के साथ आई थी होटल में, प्रेमी गिरफ्तार

होटल में सूटकेस से युवती का शव बरामद, प्रेमी के साथ आई थी होटल में, प्रेमी गिरफ्तार

पांवटा में 12 से 14 आयु के सभी लोगों के लिए इन 06 जगहों पर आयोजित होगा कॉविड -19 टीकाकरण….

पांवटा में 12 से 14 आयु के सभी लोगों के लिए इन 06 जगहों पर आयोजित होगा कॉविड -19 टीकाकरण….