Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मियों से सौतेला व्यवहार क्यों…

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मियों से सौतेला व्यवहार क्यों…

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कर्मियों से सौतेला व्यवहार क्यों…

युवा कांग्रेस ने सरकार के फैसलों पर जताई आपत्ति

TROWS

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रोबेशन अवधि को कम ना करने के सरकार के फैसले का हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।

Holi 2026 -2

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र परमार ने जारी बयान में बताया कि 27 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश सरकार ने JCC मीटिंग के दौरान कई अहम फैसले लिए जिनसे कर्मचारी वर्ग में काफी रोष है।

Indian Public School

इसमें सबसे ज्यादा नाराज़गी पुलिस विभाग के कर्मचारियों में है। पुलिस कर्मियों की लम्बे समय से ये मांग रही है कि उनके प्रोबेशन अवधि जो कि अभी तक 8 वर्ष है, उसे भी अन्य विभागों के कर्मचारियों की तरह कम किया जाये।

Doon valley school

जहां सभी विभागों का अनुबंध कार्यकाल 3 वर्ष से घटा कर 2 वर्ष किया गया वहीं पुलिस का प्रोबेशन पीरियड अभी भी 8 वर्ष ही रखा गया।

मांगे न मानने पर पिछले 2 दिन से विभिन्न जगहों व बटालियनों में तैनात 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी मेस के खाने का बहिष्कार कर रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र परमार ने प्रदेश सरकार से पूछा कि आखिर समाज के इन रक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ? जब सभी विभागों के कॉन्ट्रैक्ट अवधी को कम किया गया तो पुलिस विभाग को क्यों अनदेखा किया गया ?

कोविड के विपरीत समय में यही जवान सड़कों पर खडे थे और किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में पुलिस को ही सबसे पहले याद किया जाता है, तो फायदे देते वक़्त सरकार क्यों इनको भूल जाती है।

उन्होंने बताया कि आने वाले विधानसभा के सेशन में युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करके अन्य मांगों के साथ पुलिस कर्मियों को न्याय दिलवाने की मांग को ज़ोर- शोर के साथ उठाएगी।

Written by Newsghat Desk

दक्षिण अफ्रीका में लगा आंशिक लॉकडाउन, भारत सहित अन्य देश हुये सचेत

दक्षिण अफ्रीका में लगा आंशिक लॉकडाउन, भारत सहित अन्य देश हुये सचेत

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा, हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग…

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा, हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग…