Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे के लिए ठप! कर्मचारियों की हड़ताल शुरू….

TROWS

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मंगलवार रात 8 बजे से प्रभावित हो सकती हैं। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल बुधवार रात 8 बजे तक जारी रहेगी।

Indian Public School

मरीजों को हो सकती है परेशानी

Doon valley school

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से इमरजेंसी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर गर्भवती महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एंबुलेंस सेवाओं की कमी खल सकती है।

सीटू के बैनर तले विरोध

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हड़ताल सीटू (CITU) के नेतृत्व में की जा रही है। यूनियन का कहना है कि सरकार और ठेका कंपनी मेडस्वान फाउंडेशन ने बार-बार की गई मांगों को नजरअंदाज किया है।

शोषण और न्यूनतम वेतन का मुद्दा

यूनियन के मुताबिक, 108 और 102 सेवाओं में कार्यरत पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा है। 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम का भुगतान नहीं होता।

प्रदर्शन होंगे आयोजित

हड़ताल के दौरान राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और शिमला में एनएचएम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन होंगे। धर्मपुर (सोलन) में मेडस्वान के कार्यालय पर भी धरना दिया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

यूनियन की मांग है कि

न्यूनतम वेतन सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाए

ओवरटाइम का उचित भुगतान हो

छुट्टियों का पूरा लाभ मिले

वाहन मरम्मत के दौरान वेतन न काटा जाए

सभी कोर्ट आदेशों को तुरंत लागू किया जाए

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और उनकी न्यायोचित मांगें तुरंत माने, ताकि सेवाएं सामान्य हो सकें।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट…..

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट…..