Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में खुद को CBI ऑफिसर बताकर ठगने वाला कैसे आया पुलिस में शिकंजे में, पढ़ें क्या है पूरा मामला….

हिमाचल में खुद को CBI ऑफिसर बताकर ठगने वाला कैसे आया पुलिस में शिकंजे में, पढ़ें क्या है पूरा मामला….

हिमाचल में खुद को CBI ऑफिसर बताकर ठगने वाला कैसे आया पुलिस में शिकंजे में, पढ़ें क्या है पूरा मामला….

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में खुद को सीबीआई का ऑफिसर बताकर नौकरी का झांसा देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिला में भी उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के साथ ठगी की है।

Holi 2026 -2

हालांकि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। दरअसल गुरुवार को जरग निवासी जसवंत सिंह ने इस संदर्भ में पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Indian Public School

शिकायतकर्ता जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक अजनबी व्यक्ति खुद को सीबीआई का अफसर बताते हुए अपना नाम खुशाल शर्मा बताता है, जोकि उसकी बहन को ददाहू में पुलिस विभाग में नौकरी दिलवाने का आश्वासन देते हुए ददाहू बुला रहा है।

Doon valley school

इस शिकायत पर पुलिस ने थाना श्री रेणुका जी में आईपीसी की धारा 170 व 419 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान हेम राज के रूप में हुई है, जो हरियाणा के पंचकुला के बलग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी उसकी गाड़ी मारुति 800 सीएच04ए-7229 को भी कब्जे में लिया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी अपने आपको सीबीआई का ऑफिसर और डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह का दोस्त बताकर संगड़ाह और ददाहू के आस-पास के इलाके के लोगों को बेवकूफ बना रहा था।

आरोपी ने राजगढ़ के भी 2 से 3 लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठे हैं। वहीं, संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को नाहन अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस रिमांड में लेकर आरोपी से और अधिक गहनता से पूछताछ की जाएगी कि उसने और कितने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ऐंठे हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि चूंकि शिकायकर्ता ने आरोपी की गाड़ी का भी नंबर साझा किया था। लिहाजा ददाहू में नाकाबंदी के दौरान उक्त शख्स को पुलिस ने दबोच लिया। यही नहीं शिकायत कर्ता की बहन को भी नोकरी के लिए आरोपी ने ददाहू में ही बुलाया था।

डीएसपी ने बताया कि फिलहाल अभी यह खुलासा ही हुआ है कि आरोपी ने राजगढ़ क्षेत्र में 2 से 3 लोगों के साथ नोकरी का झांसा देकर ठगी की है। इसके अलावा उसने इस तरह की ठगी कहां कहां की है, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही साझा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी से इस मामले में कड़ी पूछताछ की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

कौशल विकास निगम द्वारा 12 जुलाई को नाहन में होगा स्किल ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन

कौशल विकास निगम द्वारा 12 जुलाई को नाहन में होगा स्किल ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन

विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, बच्ची को फंदे से लटका खुद झूली मां

विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, बच्ची को फंदे से लटका खुद झूली मां