Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला

हेलमेट भी नहीं बचा पाया महिला की जान, कुचला गया सिर, मौके पर मौत

TROWS

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना मानपुरा के तहत मानपुरा बाजार में एसबीआई बैंक के समीप एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह से कुचल डाला।

Holi 2026 -2

हेलमेट पहनने के बाबजूद भी महिला का सिर बुरी तरह से कुचले जाने के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Indian Public School

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज करके फरार बच चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Doon valley school

मानपुरा पुलिस को दिए ब्यान में अरविंद्र कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव ककरोआ, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह एसबीआई बैंक के समीप स्कूटर रिपेयर का काम करता है।

शुक्रवार सुबह करीबन 8.15 बजे वह जब दुकान के बार खड़ा था तो बद्दी की तरफ से स्कूटी पर एक महिला नालागढ़ जा रही थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पिछले से एक तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह से कुचल डाला। महिला ने सिर पर हेलमेट पहनना था, जिसके अंदर से खून निकल रहा था।

जब इसने और मनीष शर्मा ने मौके पर जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान अभया रूपम (28) पत्नी सौरभ प्रभात निवासी मकान नंबर 306 फेस-2 बद्दी के रूप में हुई। जबकि यह हादसा खान बस के अज्ञात चालक ने किया।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज करके फरार बस चालक की तलाश आरंभ कर दी है।

Written by Newsghat Desk

रेप किया तो बना दिये जाओगे नपुंसक, संसद ने बनाया कानून

रेप किया तो बना दिये जाओगे नपुंसक, संसद ने बनाया कानून

पुलिस ने कार से बरामद किया 9.90 ग्राम चिट्टा, पढ़ें शातिर कैसे आए शिकंजे में

पुलिस ने कार से बरामद किया 9.90 ग्राम चिट्टा, पढ़ें शातिर कैसे आए शिकंजे में