Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी चट्टान! फिर खाई में लुढ़की, पति-पत्नी बच्चों समेत 6 की मौत

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां 6 लोगों की दुखद मौत हो गई। हादसा चंबा के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में बीती रात को 9 बजे के आसपास पेश आया।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी चट्टान! फिर खाई में लुढ़की, पति-पत्नी बच्चों समेत 6 की मौत

एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 6 लोग स्विफ्ट गाड़ी (HP-44-4246) में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान चनवास क्षेत्र में पहुँचते ही पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गाड़ी पर गिर गई, जिससे कार सड़क से लुढ़कती हुई 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Indian Public School

सभी ने मौके पर तोडा दम
हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

Doon valley school

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान गहरी खाई में उतरकर देखा गया तो सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद पुलिस ने सभी शवों को सड़क तक पहुंचाने का काम किया और सुबह करीब 3 बजे के करीब कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए तीसा अस्पताल लाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान ड्राइवर हेमपाल (37) पुत्र इंद्र सिंह निवासी सलांचा भंजराड़ू, हंसो (36) पत्नी राजेश कुमार, निवासी बुलवास, राजेश कुमार (40 ) पुत्र नरेन सिंह निवासी बुलवास जुंगरा, आरती (17) पुत्री राजेश, दीपक (15) पुत्र राजेश निवासी बुलवास, राकेश कुमार (44) पुत्र हरि सिंह निवासी बुलवास के तौर पर हुई है।

मृतक हेमराज भारतीय सेना में सेवारत्त था जोकि 15 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। वह बीती शाम को अपनी बहन-जीजा और भांजा-भांजी को उनके घर छोड़ने जा रहा था। जबकि गांव के ही राकेश कुमार ने उनसे लिफ्ट ली थी।

सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जताया शोक
उधर, चंबा ज़िला के तीसा के चनवास में हुई कार दुर्घटना में 6 लोगों के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ख़बर अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: युवकों को जंगल में मौजमस्ती करना पड़ा भारी! एक को लगे गोली के छर्रे, पीजीआई रेफर

Himachal News Alert: युवकों को जंगल में मौजमस्ती करना पड़ा भारी! एक को लगे गोली के छर्रे, पीजीआई रेफर

दुखद: खेतों में लगाए करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत! आज होनी थी भतीजे की शादी

दुखद: खेतों में लगाए करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत! आज होनी थी भतीजे की शादी