Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: चार लोगों की माैत! 16 लोग लापता, 99 लोगों को सुरक्षित बचाया

TROWS

हिमाचल प्रदेश में आधी रात को जगह-जगह बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। इस दौरान 20 लोग बाढ़ में बह गए जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अभी भी लापता चले हुए है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 99 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बादल फटने से तबाही: चार लोगों की माैत! 16 लोग लापता, 99 लोगों को सुरक्षित बचाया

बादल फटने के बाद आई बाढ़ में करसोग में एक व्यक्ति की माैत हुई है, जबकि चार मिसिंग चले हुए है। गोहर उपमंडल के स्यांज में नाै लोग लापता हैं चल रहे है जबकि सराज क्षेत्र के बाड़ा में दो और तलवाड़ा में तीन लोग लापता हैं।

Indian Public School

घरों के अंदर सो रहे 9 लोग बहे
बता दें कि बीती रात मंडी के पुराना बस अड्‌डा, कुट्‌टी बाइपास, थुनाग और गोहर में बादल फटा। इससे गोहर के स्यांज में बाढ़ आने से 2 घर बह गए। इस दौरान घरों के अंदर सो रहे 9 लोग भी पानी में बह गए।

Doon valley school

वहीँ, धर्मपुर के स्याठी गांव पर पूरा पहाड़ आने से 2 घर और 5 गौशालाएं ढह गईं जिससे 26 पालतू भेड़ बकरियों, घोड़े और गाय की मौत हो गई। उधर, चंडीगढ़ मनाली फोरलेन बंद होने से टनल के अंदर ही रात भर लोग फंसे रहे।

मंडी शहर से बहने वाली कोडी खड्ड का पानी रात में लोगों के घरों में घुस गया। करसोग बाजार से प्रशासन द्वारा लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मंडी के कोटली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। उधर, सराज विधानसभा क्षेत्र के बाड़ा में DC मंडी अपूर्व देवगन पहुंचे और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। शिमला के सुन्नी में पावर हाउस में पानी घुस गया है।

2 परिवारों के ये लोग बहे
पदम सिंह (75​) पुत्र देवी सिंह गांव बागा
देवकू देवी (70) पत्नी पदम सिंह गांव बागा
झाबे राम (50) पुत्र गोकुलचंद पंगलयूर
पार्वती देवी (47) पत्नी झाबे राम पंगलयू
सुरमि देवी(70) पत्नी स्वर्गीय गोकुलचंद
इंद्र देव (29) पुत्र झाबे राम
उमा वती (27) पत्नी इंद्रदेव
कनिका (9) पुत्री इंद्रदेव
गौतम (7) पुत्र इंद्रदेव

पुलिस ने रेस्क्यू किये बाढ़ में फंसे लोग
भारी बारिश और बाढ़ में फंसे ब्लाह गांव (जिला हमीरपुर) के सभी ग्रामीणों को हिमाचल पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला हमीरपुर के ब्लाह गांव में बाढ़ आ गई जिससे कई स्थानीय निवासी फंस गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4th IRBn जंगल बेरी की पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और एक त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मारपीट का आरोप! एफआईआर दर्ज

HP News: पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मारपीट का आरोप! एफआईआर दर्ज

Accident In Himachal: कार और बस के बीच जोरदार भिड़ंत! टक्कर के बाद पैरापिट से टकराई कार

Accident In Himachal: कार और बस के बीच जोरदार भिड़ंत! टक्कर के बाद पैरापिट से टकराई कार