Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: भारी ओलावृष्टि, ऑरेंज अलर्ट जारी….

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: भारी ओलावृष्टि, ऑरेंज अलर्ट जारी….

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: भारी ओलावृष्टि, ऑरेंज अलर्ट जारी….

हिमाचल में बिगड़ा मौसम: भारी ओलावृष्टि, ऑरेंज अलर्ट जारी….

TROWS

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने कहर बरपाया। शिमला, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बिलासपुर में देर शाम भारी ओलावृष्टि से फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

Holi 2026 -2

शुक्रवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा, ऊना और बिलासपुर के लिए अगले 12 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट जारी है। तेज हवाएं, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Indian Public School

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में येलो अलर्ट है। यहां तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Doon valley school

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहा। ऊना 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। अप्रैल में बारिश सामान्य से 36% कम रही। बिलासपुर और हमीरपुर को छोड़कर अन्य जिलों में भी बारिश की कमी दर्ज की गई।

मौसम के इस रुख से किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। सड़कों पर फिसलन और दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश : ससुराल की प्रताड़ना से तंग बहू ने निगला जहर, पुलिस ने दर्ज किया मामला….

हिमाचल प्रदेश : ससुराल की प्रताड़ना से तंग बहू ने निगला जहर, पुलिस ने दर्ज किया मामला….

Himachal Pradesh: मंगेतर से झगड़े के बाद 18 वर्षीय युवती ने की आ+त्मह+त्या….

Himachal Pradesh: मंगेतर से झगड़े के बाद 18 वर्षीय युवती ने की आ+त्मह+त्या….