Asha Hospital
in

24 वर्षीय लापता युवक जंगल से मिला, 4 दिन से था लापता

24 वर्षीय लापता युवक जंगल से मिला, 4 दिन से था लापता

24 वर्षीय लापता युवक जंगल से मिला, 4 दिन से था लापता

घर से महज अढ़ाई किलोमीटर जंगल में बना रखा था अस्थाई ठिकाना

TROWS

सिरमौर जिला के हरिपुरधार से लापता युवक को सुरक्षित जंगल से ढूंढ निकाला है। गेहल गांव से ताल्लुक रखने वाला यह 24 वर्षीय युवक अनूप ठाकुर पिछले चार दिन से लापता था।

Shri Ram

लिहाजा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। यहां तक कि पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।

Indian Public School

इसी बीच बुधवार को देर रात युवक घर के साथ लगते जंगल से पुलिस को मिल गया।
दरअसल अनूप ठाकुर 14 नवंबर की शाम से घर से लापता था।

Doon valley school

युवक बैलों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। मगर शाम को घर वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11 बजे के करीब अचानक जंगल से किसी के चिल्लाने और सीटियां बजाने की आवाज सुनाई दी।

JPERC 2025

इसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो युवक वहां था। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से युवक को ढूंढ निकाला गया।

युवक के लापता होने के इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि युवक घर से महज अढ़ाई किलोमीटर दूर जंगल में ही मिला है।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

जबकि 4 दिनों तक पुलिस और ग्रामीणों ने इस जंगल का चप्पा-चप्पा छान मारा था। पुलिस और लोगों ने युवक की दूर दूर तक तलाश की।

बताया जा रहा है कि युवक ने जंगल में रहने के लिए एक अस्थाई ठिकाना बनाया हुआ था। युवक घर से दूर बनी दोची (अस्थाई निवास) से रजाई, कंबल व गद्दा उठाकर ले गया था और उसे झाड़ियों के बीच बिछा दिया था, जहां वह चार दिन से रह रहा था।

दूसरी तरफ इस मामले में संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों व हरिपुरधार पुलिस टीम की मदद से युवक को चौथे दिन बरामद कर लिया गया है। युवक की हालत स्थिर है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Written by Newsghat Desk

गिरफ्तार होंगी सपना चौधरी, जारी हुआ अरेस्ट वारेंट

गिरफ्तार होंगी सपना चौधरी, जारी हुआ अरेस्ट वारेंट

देखें वीडियो, पांवटा साहिब में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ शातिर स्कूटी चोर

देखें वीडियो, पांवटा साहिब में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ शातिर स्कूटी चोर