Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib : 27 अप्रैल को देशव्यापी गौसम्मान दिवस! 5000 तहसीलों से PM-राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे ज्ञापन

TROWS

Paonta Sahib : गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर संत समाज ने देशभर में जनजागरण तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 27 अप्रैल को देशव्यापी गौसम्मान दिवस मनाया जाएगा।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib : 27 अप्रैल को देशव्यापी गौसम्मान दिवस! 5000 तहसीलों से PM-राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे ज्ञापन

गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से संत समाज द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 27 अप्रैल को देश की करीब 5000 तहसीलों से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

Indian Public School

इन ज्ञापनों के साथ करीब 5 करोड़ हस्ताक्षर भी सौंपे जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौहत्या पर सख्त कानून बनाने की मांग की जाएगी।

Doon valley school

यह निर्णय बीते वर्ष वृंदावन में आयोजित संत समाज की बैठक में लिया गया था। संतों के सर्वसम्मत निर्णय अनुसार यह अभियान नंदी बाबा की अध्यक्षता में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जयपुर और मध्यप्रदेश से संतों की एक प्रचार टोली पांवटा साहिब पहुंची। संतों ने स्थानीय समाज से इस पवित्र अभियान से जुड़ने की अपील की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

संतों का कहना है कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों का आधार हैं। उनका संरक्षण केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है।

प्रचार टोली ने बताया कि देशभर में गौसेवक घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकारवार्ता में कई संत और गौशाला संचालक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में गौसंरक्षण को लेकर जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।

पत्रकारवार्ता में श्री ब्रह्मचारी हेमराज जी (विदिशा गौशाला, मध्यप्रदेश), तपस्वी श्रीरामदास बाबा (अरावली गुफा, राजस्थान), श्री धीरज जी (झालावाड़), श्री अंगददास जी (दारूदयाल गौशाला, जयपुर) मौजूद रहे।

इसके अलावा सतीश गोयल, अनूप अग्रवाल, सचिन ओबराय सहित कई स्थानीय गौशाला संचालक और गौसेवक नरेंद्र शर्मा, नाथूराम चौहान, अजय संसरवाल और राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। संत समाज ने सभी सनातनियों से 27 अप्रैल को गौसम्मान दिवस में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: केंद्र का बजट मजदूरों और हिमाचल के लिए पूरी तरह फेल व निराशाजनक: प्रदीप चौहान

Paonta Sahib: केंद्र का बजट मजदूरों और हिमाचल के लिए पूरी तरह फेल व निराशाजनक: प्रदीप चौहान

Sirmour News: सिरमौर के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! 150 पदों को भरने के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

Sirmour News: सिरमौर के युवाओं को नौकरी का शानदार मौका! 150 पदों को भरने के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू