Fair deal
in

4 साल की मासूम का दराट से गला काट कर हत्या का प्रयास, आरोपी माता पिता फरार….

4 साल की मासूम का दराट से गला काट कर हत्या का प्रयास, आरोपी माता पिता फरार….
Shubham Electronics
Paontika Opticals

4 साल की मासूम का दराट से गला काट कर हत्या का प्रयास, आरोपी माता पिता फरार….

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में यूपी में यूपी के रहने वाले एक प्रवासी पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को नशे में धुत हालत में गला काटकर मारने की कोशिश की है।

Shri Ram

जानकारी के मुताबिक शहर में यूपी के रहने वाले एक प्रवासी पिता ने 10 मई की रात को नशे में धुत्त होकर अपनी करीब 4 साल की बच्ची का गला काट दिया और मौके पार आरोपी पिता व माता फरार हो गए हैं।

बच्ची को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है उसकी देखभाल उसका 12 साल का भाई व बहनें कर रही हैं।

पुलिस को शिकायत करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव व डाकघर ब्योली के रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसका परिवार वार्ड नंबर 3 में रहता है।

उसके पिता ने नशे की धुत हालत में मेरी बहन को बालों से पकड़ा और उसके गले को दराटी से काट दिया जिसके बाद माता घर छोड़कर भाग गई।

JPERC 2025
Diwali 02

वहीं जब शिकायतकर्ता अपने पिता के साथ अपनी बहन को एम्बुलैंस में डालकर हमीरपुर अस्पताल उपचार के लिए ले गए,जहां पर पीड़िता के पिता ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया।

Diwali 03
Diwali 03

पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे हमीरपुर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एएसपी हमीरपुर विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी माता-पिता की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है।

Written by Newsghat Desk

अचानक धू-धू कर जली उठी वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस, 22 झुलसे दो की मौत…

अचानक धू-धू कर जली उठी वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस, 22 झुलसे दो की मौत…

250 मीटर गहरी खाई में लुटकी गाड़ी 1 की मौत, गाड़ी में 4 लोग थे सवार

250 मीटर गहरी खाई में लुटकी गाड़ी 1 की मौत, गाड़ी में 4 लोग थे सवार