हिमाचल में अनोखी शादी: 66 के दूल्हे ने 35 की दुल्हन संग रचाया ब्याह! हाथ में हाथ डाल डाली नाटी

Himachal News Update: “कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, और उन्हें निभाना धरती पर पड़ता है”। एक ऐसी ही अनूठी जोड़ी इन दिनों हर किसी की जुबां पर है।
हिमाचल में अनोखी शादी: 66 के दूल्हे ने 35 की दुल्हन संग रचाया ब्याह! हाथ में हाथ डाल डाली नाटी
कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार में 66 साल के बुजुर्ग सोनी और 35 साल की युवती की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय चर्चाओं तक छाई हुई है, जहाँ प्यार और खुशी की कोई उम्र नहीं दिखी।
जी हां, दोनों ने उम्र की सीमा को लांघते हुए सात फेरे लिए। दूल्हा सोनी (66 वर्ष) अपने माता-पिता के देहांत के बाद से घर में अकेले रहते थे। उनका भाई भी उनसे अलग रहता है, जिसके कारण वह एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थे।


अब उन्होंने सैंज के तरमेहड़ा गांव की रहने वाली 35 वर्षीय युवती से विवाह कर अपने जीवन की नई पारी शुरू की है। शादी को करीब तीन सप्ताह हुए हैं और दो दिन पहले दोनों ने थिरमला गांव में रिसेप्शन रखी हुई थी।
इस समारोह में दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाटी डाली। दोनों के नृत्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

