Asha Hospital
Holi 2026
in

Agniveer Recruitment: 9 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! तीन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग

TROWS

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन 09 से 17 मार्च 2026 तक अणु खेल मैदान एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में किया जा रहा है।

Holi 2026 -2

Agniveer Recruitment: 9 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! तीन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग

यह जानकारी देते हुए निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह भर्ती रैली जिला हमीरपुर, बिलासपुर एवं ऊना के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट आउट अवश्य साथ लाएं ताकि बारकोड स्कैनिंग के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रैली के दौरान सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की तीन प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, डोगरा वर्ग तथा जाति प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी/खेल/ रिश्तेदारी का मूलरूप प्रमाण पत्र (यदि हो), पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि बोनस अंकों से संबंधित सभी प्रमाण पत्र केवल निर्धारित तिथि को ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: नौकरी चाहिए तो आए यहां! 70 पदों की भर्ती के लिए होंगे इंटरव्यू, 23 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

Jobs In Himachal: नौकरी चाहिए तो आए यहां! 70 पदों की भर्ती के लिए होंगे इंटरव्यू, 23 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

Sunny Deol: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने हिमाचल में मनाया ‘बॉर्डर-2’ की सफलता का जश्न! कुल्लू में देखा प्रीमियर, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो

Sunny Deol: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने हिमाचल में मनाया ‘बॉर्डर-2’ की सफलता का जश्न! कुल्लू में देखा प्रीमियर, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो