Fair deal
in

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर कार्रवाई! 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर कार्रवाई! 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर कार्रवाई! 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना
Shubham Electronics
Paontika Opticals

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर कार्रवाई! 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली शिकार और प्रतिबंधित जाल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग बिलासपुर ने दो दिवसीय सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। जलजीव संरक्षण एवं मत्स्य संसाधनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीते दो दिन बिलासपुर मत्स्य मंडल की टीम ने झील के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान संचालित किया।

Shri Ram

HP News: गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर कार्रवाई! 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक बिलासपुर पीयूष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन लाहड़ी फाट, नग्यर, चपलू और बकनाला क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें दो अवैध जाल परिवहन तथा चार बिना लाइसेंस मछली पकड़ने के मामले शामिल रहे।

इस दौरान विभाग ने 20 किलोग्राम बिना लाइसेंस पकड़ी गई मछली जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2000 रूपए आंकी गई। वहीं मौके पर 3500 रूपए राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन नकहड़ी, लैलाकुठी, डेहरी और डोगा क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान आगे बढ़ाया गया, जिसके दौरान अवैध, अंडर-साइज नेट का उपयोग करते हुए मछली पकड़ने के 4 मामले दर्ज किए गए।

लैलाकुठी में एक व्यक्ति पर मौके पर ही 1000 रूपए शुल्क लगाया गया तथा लगभग 15 किलोग्राम अवैध जाल जब्त किया गया। टीम ने इस दौरान झील में स्थापित की गई विशिष्ट मत्स्य संरक्षण संरचनाओं का निरीक्षण भी किया। पीयूष ठाकुर ने बताया कि यह संपूर्ण कार्रवाई मत्स्य अधिकारी अजय कुमार और उनकी टीम द्वारा सुदृढ़ समन्वय के साथ की गई।

उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर एवं नियमित निगरानी जारी रखेगा, ताकि अवैध मछली व्यापार, जाल परिवहन और प्रतिबंधित जालों के उपयोग पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने स्थानीय मछुआरा समुदाय और क्षेत्रवासियों से हिमाचल प्रदेश मत्स्य नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

JPERC 2025
Diwali 02

इसी क्रम में बीते दिन भी बिलासपुर मंडल की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने सिलघींक क्षेत्र में एक अवैध परिवहन मामले में 16 किलोग्राम मछली बरामद की और संबंधित व्यक्ति पर 2000 रुपए का चालान किया, जबकि जब्त मछली को 1600 रुपए के मूल्य के साथ सरकारी खजाने में जमा करवाया गया। उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील क्षेत्र में अवैध मत्स्य गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति लागू है और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Diwali 03
Diwali 03

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: हिमाचल में 400 ई-रिक्शा को मिलेंगे परमिट! सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

Himachal News Update: हिमाचल में 400 ई-रिक्शा को मिलेंगे परमिट! सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन