Asha Hospital
Holi 2026
in

चाचा ने अपने ही भतीजे को दराट मारकर मौत के घाट उतारा, आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

चाचा ने अपने ही भतीजे को दराट मारकर मौत के घाट उतारा, आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

चाचा ने अपने ही भतीजे को दराट मारकर मौत के घाट उतारा, आधी रात को दिया वारदात को अंजाम

TROWS

बीती रात एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है।

Holi 2026 -2

जानकारी देते हुए पुलिस को संडियार पंचायत की प्रधान सुमन चंदेल ने बताया की गांव सियोथा में एक लड़ाई हुई है जिसमें एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ मिला है यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई बेसुध पड़े व्यक्ति को जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वारदात हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर थाना घुमारवीं के तहत संडियार पंचायत के गांव सियोथा में पेश आई।

Indian Public School

हादसे में मृतक की पहचान अरविंद उर्फ गीका के रूप में हुई है जो कि घुमारवीं का रहने वाला था। मृतक के हत्यारे की पहचान जगदीश चंद्र के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Doon valley school

पुलिस को जानकारी देते हुए अमित कुमार ने बताया कि उसको प्रधान का फोन आया और चाचा-भतीजा, जगदीश और अरविंद के बीच झगड़े की सूचना दी। जब वह मृतक अरविंद के घर गया तो वो घर पर नहीं था।

इसके बाद वह उसे ढूंढता हुआ बरठीं छत्त सड़क की तरफ बढ़ा तो पास में लगे हैंडपंप के पास अरविंद घायल अवस्था में मिला। उसके दोनों बाजुओं को किसी तेजधार हथियार से काटने का निशान था। इस बात की जानकारी अमित ने प्रधान व बीडीसी श्रवण जम्वाल को दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसकी सूचना बीडीसी प्रधान श्रवण जमवाल ने पुलिस को दी तथा घुमारवीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूछताछ जारी है।

Written by Newsghat Desk

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत 2 गंभीर, गाड़ी में सवार थे 6 लोग

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत 2 गंभीर, गाड़ी में सवार थे 6 लोग

माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में

माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पुलिस कब्जे में