Fair deal
in

उत्तराखण्ड की तरह हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज, भंगानी में बोले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखण्ड की तरह हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज, भंगानी में बोले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
Shubham Electronics
Paontika Opticals

उत्तराखण्ड की तरह हिमाचल में भी बदलेगा रिवाज, भंगानी में बोले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

जनसभा में निवर्तमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी कही ये बड़ी बात…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भंगानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की लगती सीमाएं है, हमारा भाईचारा एक सम्मान है।

Shri Ram

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश देवभूमि है दोनों प्रदेशों में कई शक्ति पीठ है। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और रिती रिवाज एक जैसे ही है। यही पता नहीं चलता की में उत्तराखंड में हूं या हिमाचल में।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है इस लिए पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भी सुखराम चौधरी को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा में भेजे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हिमाचल में एम्स से संस्थान खोले हैं व अटल टनल जैसी योजनाएं बनाई है।

JPERC 2025
Diwali 02

Diwali 03
Diwali 03

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम किया साथ ही मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा हटाकर आंतकवाद को खत्म करने का काम किया और हमारी सैना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बिखरी हुई है तथा आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। इस लिए अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए।

अपने संबोधन में क्या कहा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने….

भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भंगानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बावजूद भी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल की सरकार ने यमुना नदी पर नावघाट में करोड़ों रुपए की लागत से पुल के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए जिससे भंगानी क्षेत्र के लोगों को उत्तराखंड जाने के लिए आसानी रहेगी।

सुखराम चौधरी ने कहा कि हम सबकी समस्या सांझी है। उत्तराखंड के डोईवाला में पांवटा साहिब के किसानों का गन्ना जाता है। उसके लिए यहां पर कांटा लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां पर कांग्रेस सरकार के राज में यहां पर विकास के लिए तरस रहे थे तो प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र में जलशक्ति उपमंडल, शिक्षा खंड, उपतहसील, पुलिस थाना आदि खोलकर दिया है। जिससे यह के लोगों अब घरद्धार ही अपने काम करवा रहे है।

जनसभा से पहले सुनी पीएम के मन की बात..

जनसभा से पहले निवर्तमान ऊर्जा मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर सुखराम चौधरी ने इस दौरान पीएम मोदी को मजबूत करने के भाजपा को जीतने की अपील की।

उत्तराखंड के सहसपुर के विधायक सहदेव पुण्डीर, पूर्व विधायक फतेह सिंह, सुभाष चौधरी, अरविन्द गुप्ता, हितेंद्र कुमार, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, चरणजीत चौधरी, कल्याण सिंह, दिनेश चौधरी, भजन चौधरी, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान, सीमा देवी आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

SBI Yono App 2022: अगर SBI Yono app का Password भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, पासवर्ड रीसेट करने के लिए अपनाएं यह आसन स्टेप्स

SBI Yono App 2022: अगर SBI Yono app का Password भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, पासवर्ड रीसेट करने के लिए अपनाएं यह आसन स्टेप्स

पांवटा साहिब में कांग्रेस भाजपा को करारा झटका, कई दिग्गज नेताओं ने थामा आप का दामन

पांवटा साहिब में कांग्रेस भाजपा को करारा झटका, कई दिग्गज नेताओं ने थामा आप का दामन