Fair deal
in

गिरिपार का गौरव: विवेक सिंह चौहान NDA स्नातक, अब IMA देहरादून से लेफ्टिनेंट कर सिरमौर का नाम करेंगे रोशन…..

Shubham Electronics
Paontika Opticals

गिरिपार का गौरव: विवेक सिंह चौहान NDA स्नातक, अब IMA देहरादून से लेफ्टिनेंट कर सिरमौर का नाम करेंगे रोशन…..

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के लिए आज गर्व का दिन है। लोजा-मानल गांव के विवेक सिंह चौहान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Shri Ram

विवेक अब देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में एक वर्ष का विशेष सैन्य प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल होंगे।

विवेक एक सैन्य परिवार से हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल जगत सिंह चौहान भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि माता मोनिका चौहान शिक्षिका हैं। उनके बड़े भाई रजत चौहान और अन्य परिजन इस उपलब्धि के साक्षी बने।

एनडीए की 148वीं पासिंग आउट परेड हाल ही में पुणे में आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक समारोह में मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सैन्य अधिकारी जनरल (डॉ.) वीके सिंह मुख्य अतिथि रहे।

इस बार की परेड खास रही क्योंकि इसमें 17 महिला कैडेट्स का पहला बैच भी शामिल हुआ। करीब 300 से अधिक कैडेट्स ने देश की सेवा के लिए अगला कदम बढ़ाया।

JPERC 2025
Diwali 02

कैडेट विवेक की यह उपलब्धि पूरे गिरिपार क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके प्रयास और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय से कोई भी लक्ष्य संभव है।

Diwali 03
Diwali 03

पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह ठंडू ने विवेक को बधाई दी और उनके आगामी प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह सफलता केवल एक परिवार की नहीं, पूरे प्रदेश की उपलब्धि है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: ग्लोबल अकैडमी मे भारत विकास परिषद के सहयोग से “बाल विकास, पोषण एवं संस्कार” पर विशेष आयोजन

पांवटा साहिब: ग्लोबल अकैडमी मे भारत विकास परिषद के सहयोग से “बाल विकास, पोषण एवं संस्कार” पर विशेष आयोजन

पांवटा साहिब बार एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा निकाल कर ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को किया नमन

पांवटा साहिब बार एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा निकाल कर ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को किया नमन