दुखद: आग में झुलसी महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम! पति हिरासत में….

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से बीते दिनों सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी। महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था जहाँ अब उसकी मौत हो गई।

दुखद: आग में झुलसी महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम! पति हिरासत में….
घटना घटना 12 फरवरी, 2026 को जिला मंडी के उपमंडल कोटली के सपलोह गांव में घटी। ठाकर दास गांव सपलोह डाकघर उपरली सुराड़ी तहसील कोटली जिला मंडी और उसकी पत्नी नीलम ठाकुर के बीच घरेलू विवाद चला हुआ था।

इसी बीच आरोपी गुस्से में आ गया और उसने नीलम ठाकुर के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। जिसके बाद उसने महिला को आग लगा दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया और महिला को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल कोटली ले जाया गया।


लेकिन यहां से महिला की गंभीर अवस्था के चलते उसे जोनल अस्पताल और फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां पर भी जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर करना पड़ा।
यहाँ 14 फरवरी, 2026 को पीड़िता नीलम ठाकुर का बयान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, कोर्ट संख्या 24, चंडीगढ़ द्वारा दर्ज किया गया था, जहाँ उसने इस घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया था।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109, 85, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


