New Rules : अब PAN बनाना और UPI पेमेंट करना होगा मुश्किल! सरकार ने बदले नियम

New Rules : नए वित्तीय वर्ष आते ही कुछ विशेष नियम देशभर में लागू किए जाते हैं और ऐसे ही कुछ नए नियम इस बार भी 1 अप्रैल 2026 से लागू किए जाने वाले हैं। जी हां, एक तरफ तो RBI ने UPI पेमेंट में कुछ विशेष बदलाव किए हैं। वही इनकम टैक्स विभाग ने भी पैन कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिए हैं।

New Rules : अब PAN बनाना और UPI पेमेंट करना होगा मुश्किल! सरकार ने बदले नियम
बता दें अभी तक PAN कार्ड केवल आधार कार्ड के जरिए ही बनवाया जाता था लेकिन सरकार 1 अप्रैल 2026 से इस पूरी प्रक्रिया को बदलने वाली है। अब PAN कार्ड बनाने के लिए थोड़ी सख्ती बरती जाएगी। ऐसे में बिना झंझट PAN बनवाने के लिए 1 अप्रैल 2026 के बाद कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

वहीं दूसरी और UPI पेमेंट की नियमों में भी विशेष बदलाव कर दिए जाएंगे, जिसकी वजह से UPI पेमेंट पहले से ज्यादा सुरक्षित जरूर हो जाएगी। परंतु इसमें अब पहले से ज्यादा समय लगेगा।


1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है?
पैन कार्ड के लिए आवेदन हुआ मुश्किल
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। सरकार ने अब नए टैक्स नियमों के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को कठिन बना दिया है। अब आधार के साथ अन्य दस्तावेज भी अनिवार्य होंगे और सत्यापन प्रक्रिया कठिन होगी। वही 31 दिसंबर 2025 तक पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक ना करने वाले पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। अब पैन कार्ड के लिए पूराने आवेदन फार्म बंद कर दिए जाएंगे और नए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किये जायेंगे।


पैन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट, मतलब अब आधार कार्ड के आधार पर पैन कार्ड बनाने का शॉर्टकट खत्म हो जाएगा।
UPI/ Online पेमेंट भी हुई अब पहले से ज्यादा सख्त
1 अप्रैल 2026 से UPI नियमों में भी विशेष बदलाव लागू किए जाएंगे। एक ओर जहां 2 वे ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, वही स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम और रिस्क बेस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया जाएगा। किसी भी नए डिवाइस से पेमेंट होते ही पेमेंट की सिक्योरिटी बढ़ा दी जाएगी।
अब पेमेंट करने के लिए OTP काफी नहीं होगा। ऑनलाइन पेमेंट में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डिवाइस पहचान जरूरी होगी। छोटी रकम की पेमेंट के लिए कम जांच, वही बड़ी रकम की पेमेंट के लिए ज्यादा सुरक्षा चेक से गुजरना होगा। क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य कर दिया जाएगा।
सरकार ने यह बदलाव क्यों किए हैं?
● पैन कार्ड और UPI के नियमों में विशेष बदलाव यूजर्स की सुविधा के लिए ही किए गए हैं।
● वित्तीय घोटाले को रोकना
● टैक्स की चोरी पर लगाम लगाना
● धोखाधड़ी रोकना
● डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाना
● UPI पेमेंट और ऑनलाइन पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना ताकि साइबर फ्रॉड काम किया जा सके।
निष्कर्ष
1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले यह नियम जहां UPI और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को मजबूत बनाएंगे। वहीं पैन कार्ड बनाने वालों के लिए मुसीबत को थोड़ा सा जरूर बढ़ाएंगे। लेकिन यह सारे नियम ग्राहकों की सुविधा के लिए ही लागू किये जा रहे हैं, ताकि डिजिटल इंडिया का सपना पूरा हो सके। ऐसे में वे सारे लोग जो इस झंझट से बचना चाहते हैं उनके लिए जरूरी है कि वह 31 मार्च 2026 से पहले पैन कार्ड के लिए आवेदन कर लें अन्यथा बाद में PAN से जुड़े नए नियम का सख्ती से पालन करना होगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



