Iran-USA War : अबू धाबी में हिमाचल के व्यक्ति की मौ**त! ड्रोन हमले में गई जान, घर में छाया मातम

Iran-USA War : अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। अबू धाबी में ड्रोन हमले के दौरान व्यक्ति की मौत हुई है।

Iran-USA War : अबू धाबी में हिमाचल के व्यक्ति की मौ**त! ड्रोन हमले में गई जान, घर में छाया मातम
जिला ऊना के गांव मजारा के निवासी जसविन्द्र सिंह (52) कई साल पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नौकरी की तलाश में गए थे। तब से ही वह यहाँ ड्राइवर की नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

बताया जा रहा है कि जब वह प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी के समीप खड़े होकर फोन पर बातचीत कर रहे थे तो अचानक ही ईरानी ड्रोन हमला हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गए। इससे उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया जिससे उनकी मौत हो गई।


वही व्यक्ति की मौत की जानकारी जब उनके परिजनों को दी गई तो घर में मातम छा गया। व्यक्ति की मौत से परिवार के सदस्य बुरी तरह टूट गए हैं जिनका रो-रोकर हाल बेहाल है।
बताया जा रहा है कि जसविन्द्र सिंह कुछ समय पहले ही छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वह वापस काम पर लौटे थे।


उधर, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्रोन हमले में व्यक्ति की मौत हुई है उन्होंने बताया कि जल्द ही मृतक के शरीर को भारत लाया जाएगा, जिसको लेकर उच्चाधिकारियों और संबंधित मंत्रालय से बातचीत चल रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



