Accident In Himachal: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर! 23 साल के युवक में गवाई जान

Accident In Himachal: पुलिस थाना सदर के तहत कंदरौर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
Accident In Himachal: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर! 23 साल के युवक में गवाई जान
हादसा तब हुआ जब 23 वर्षीय विशाल ठाकुर (23) पुत्र सुभाष चंद निवासी अमरपुर, तहसील घुमारवीं स्कूटी पर सवार होकर कंदरौर की ओर जा रहा था।
तभी अचानक उसकी स्कूटी को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने युवक की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीँ, मामले को लेकर कंदरौर निवासी विशाल कुमार ने पुलिस में बयान दर्ज करवाए है, जोकि उस वक्त मौके पर मौजूद थे।

उधर, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

