
Himachal News: AIMSS चमियाना के डॉक्टरों का कमाल! फूड-पाइप में फंसे सिक्के को निकाला, युवती ने 15 साल पहले निगला था
Himachal News: शिमला के चमियाना स्थित AIMSS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टर ने एक 23 साल की लड़की के फूड पाइप में फंसे सिक्के को निकाल कर कमाल कर दिखाया है।

Himachal News: AIMSS चमियाना के डॉक्टरों का कमाल! फूड-पाइप में फंसे सिक्के को निकाला, युवती ने 15 साल पहले निगला था
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम के HOD डॉ. बृज शर्मा, डॉ. विशाल बोध, डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. आशीष चौहान ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है जिसमें 1 घंटे का समय लगा।
दरअसल, युवती जब दूसरी कक्षा में पढ़ती थी तो उसने गलती से सिक्का निगल लिया जो कि फूड पाइप में फंस गया था। पिछले 15 सालों से यह सिक्का लड़की के फूड पाइप में ही अटका हुआ था।

युवती के अनुसार उसने कई अस्पतालों में इसका उपचार करवाया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी सिक्का नहीं निकल पाया।
फूड पाइप में सिक्का फंसने के चलते उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और खाना खाते वक्त कई बार खाना फूड पाइप में फंस जाता था। इसके बाद लड़की ने AIMSS चमियाणा का रुख किया तो डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।
आज शुक्रवार को AIMS चमियाना के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम ने लड़की द्वारा निगला सिक्का सफलतापूर्वक बाहर निकाल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!