Asha Hospital
Holi 2026
in

Dhurandhar Fa9la In Guinness World Record: अरबी रैपर फ्लिपराची ने रचा इतिहास! ना इंग्लिश ना हिंदी फिर भी गाना सुपरहिट

TROWS

Dhurandhar Fa9la In Guinness World Record: संगीत और सिनेमा केवल मनोरंजन ही नहीं देते बल्कि वह संस्कृति की दीवारें भी तोड़ देते हैं। इसी का उदाहरण है बहरीन के रैपर फ्लिपराची का वायरल हिट गाना Fa9la, जो अब केवल एक गाना नहीं रहा बल्कि ग्लोबल पहचान बन गया है। यह गाना धुरंधर में अक्षय कुमार की एंट्री पर बजाया गया। परंतु अब यह यह गाना अब एक एंट्री सॉन्ग से ज्यादा हो चुका है।

Holi 2026 -2

Dhurandhar Fa9la In Guinness World Record: अरबी रैपर फ्लिपराची ने रचा इतिहास! ना इंग्लिश ना हिंदी फिर भी गाना सुपरहिट

सोशल मीडिया रील हो या किसी इवेंट का म्यूजिक हर जगह फ्लिपराची का यह Fa9la सुनाई देता है। Fa9la ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह हासिल करना हर कलाकार का सपना होता है।

Indian Public School

परंतु कम लोग ही इस सपने को पूरा कर पाते हैं और बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने केवल एक गाने से यह असंभव काम संभव कर दिया। उनका यह गाना अरब बिलबोर्ड चार्ट में नंबर 1 पर रहा। यहां तक की भारत सहित अन्य देशों में भी इस गाने को हर वर्ग की ऑडियंस ने सुना और इसलिए यह रिकॉर्ड ऑफीशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया।

Doon valley school

संगीत ऐसा जिसे भाषा की दीवार नहीं रोक पाई
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Fa9la एक अरबी भाषा ट्रैक है, जिसका इस्तेमाल एक हिंदी फिल्म में किया गया। यहां के रहने वाले लोगों को ना अरबी भाषा समझ में आती है और ना ही इस गाने का कोई शब्द उन्हें समझ में आ रहा है। परंतु बिना शब्दों को समझते हुए भी लोगों ने धुरंधर के इस गाने को न केवल अपनाया बल्कि इस वायरल भी किया।

इस गाने की सबसे खास बात है इसकी धुन, बीट्स और वाइब। लोगों ने इस गाने की वाइब को इतना अपनाया है कि हर जगह यह गाना बजाया जा रहा है। सुनने वाले को यह गाना एक ऊर्जा से भर देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो क्रिएशंस, कंटेंट क्रिएशन, डांस, रील मीम्स हर जगह इस गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गिनीज रिकॉर्ड में जब फ्लिपराची के इस गाने को शामिल किया गया तब फ्लिपराची ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उन्हें यह सम्मान मिला है। सबसे हैरानी उन्हें इस बात की हुई कि यह गाना उन्होंने अपनी ही भाषा में गाया है और जिसने इस गाने को वायरल किया उन्हें यह भाषा आती तक नहीं। यह इस बात का सबूत है कि संगीत भाषा देश और संस्कृति से कोसों दूर है।

आखिर हैं कौन यह फ्लिपराची ?
फ्लिपराची असल में एक बहरीन ख़लीजि रैपर हैं जिनका असली नाम हस्सम असीम है। बचपन से ही उन्हें रैप म्यूजिक का शौक रहा और उनका सपना था कि वह बड़े होकर रैप म्यूजिक में कुछ कलाल करेंगे। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी बैंड का नाम फ्लिपराची सोच लिया था और इसी तर्ज पर उन्होंने अपनी बैंड का नाम भी रखा। पिछले दो दशक से वह ख़लीजी हिप हॉप में कई एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

उनका यह गाना सुनकर धुरंधर के डायरेक्टर आदित्या धर ने उनसे संपर्क किया। हालांकि शुरुआत में इस गाने में कुछ बदलाव कर मूवी में डालने का प्लान था लेकिन अंतिम समय पर इसे ओरिजिनल वर्जन में ही फिल्म में डाल दिया गया। यही इस गाने की सबसे खास बात रही। इस ओरिजिनल गाने को ही ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि देखते ही देखते हर जगह इस गाने का संगीत गूंजने लगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर Fa9la अब केवल एक गाना नहीं रहा अब वह म्यूजिक का भावनात्मक प्रतीक बन गया है। एक अरबी ट्रैक जो हिंदी सिनेमा के जरिए केवल देश में नहीं विदेशों में भी गूंजा। एक बहरीन कलाकार जो अब तक केवल ख़लीजी हिप हॉप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था उसे इंटरनेशनल स्टार बना दिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

बजट 2026 का असर: आम आदमी की ज़ेब को मिलेगी राहत? क्या सस्ता हो जाएगा सोना-चांदी या मिलेगी रोज़मर्रा की चीजों पर छूट

बजट 2026 का असर: आम आदमी की ज़ेब को मिलेगी राहत? क्या सस्ता हो जाएगा सोना-चांदी या मिलेगी रोज़मर्रा की चीजों पर छूट

Himachal Pradesh: नेशनल मास्टर्स गेम्स हॉकी में हिमाचल उपविजेता, 5 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए चयनित

Himachal Pradesh: नेशनल मास्टर्स गेम्स हॉकी में हिमाचल उपविजेता, 5 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए चयनित